फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

आज और कल से नई दिल्ली से कटड़ा के लिए दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने कटड़ा-नई दिल्ली के बीच दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन को मंजूरी दी है। इन ट्रेनों में वातानुकूलित तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बे हैं। इनमें ट्रेन नंबर 01633/34 वीरवार 11 अगस्त से और ट्रेन नंबर 04033/34 शुक्रवार 12 अगस्त से शुरू हो रही है।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 01633 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 11 अगस्त को नई दिल्ली से रात्रि 11.30 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन अगले दिन दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। वही वापसी में ट्रेन नंबर 01634 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली 14 अगस्त शनिवार को कटड़ा से रात 9.10 बजे चलेगी। ये ट्रेन अगले दिन सुबह 10.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बे होंगे। ट्रेन सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मू और उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य ट्रेन नंबर 04033 नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा 12 अगस्त से नई दिल्ली से रात 11.30 बजे चलेगी। ट्रेन अगले दिन दोपहर 12 बजे कटड़ा पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 04034 कटड़ा से नई दिल्ली के लिए 15 अगस्त को रात 9.10 बजे चलेगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 10.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। ये ट्रेन भी सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी तथा उधमपुर स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed