{"_id":"62f1730a7993cb1e8861f2fb","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu265635331","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेईई मेन में 99.92 पर्सेंटाइल के साथ जम्मू के दिव्यांश वर्मा बने स्टेट टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेईई मेन में 99.92 पर्सेंटाइल के साथ जम्मू के दिव्यांश वर्मा बने स्टेट टॉपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन जून सत्र की परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी है। 99.92 परसेंटाइल के साथ जम्मू के दिव्यांश वर्मा स्टेट टॉपर बने है। वहीं लड़कियों में तारिणी मगोत्रा ने 99.22 परसेंटाइल के साथ टॉप किया। दिव्यांश और तारिणी ने अपनी मेहनत और इच्छाशक्ति से यह मुकाम हासिल किया है। हाल में जारी 12वीं की बोर्ड परिणाम में नॉन मेडिकल संकाय में दोनों विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया था।
आईआईटी दिल्ली से बीटेक करूंगा : दिव्यांश
स्टेट टॉपर दिव्यांश ने कहा कि जेईई एडवांस की तैयारियों में जुट गया हूं। आईआईटी दिल्ली से बीटके की पढ़ाई करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि जेईई मेन जून सत्र की परीक्षा के परिणाम में भी 99.92 परसेंटाइल हासिल किए थे। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई से ही इस सफलता को हासिल कर पाया हूं। प्रतिदिन दस घंटे की नियमित पढ़ाई रहती थी। उन्होंने कहा कि कक्षा नौ से ही आईआईटी में जाने का सपना देख था। 11वीं और 12वीं कक्षा में इसके प्रति संजीदा हुआ। तैयारी के दौरान रोजाना नियमित पढ़ाई की। इस दौरान प्रैक्टिस टेस्ट से भी मुख्य परीक्षा के लिए तैयारी की जिससे काफी मदद मिली।
---
अगला टारगेट जेईई एडवांस की परीक्षा : तारिणी
जम्मू के सिद्दड़ा की रहने वाली तारिणी मगोत्रा जेईई मेन परीक्षा में छात्राओं में स्टेट टॉपर रही हैं। तारिणी ने कहा कि परीक्षा की तैयारी काफी अच्छे से की थी। नियमित पढ़ाई और प्रैक्टिस टेस्ट से मेहनत सफल हुई। कोविड के समय से तैयारी चल रही थी। स्कूल और कोचिंग क्लासेज से काफी मदद मिली। उन्होंने कहा कि अब मेरा पूरा फोक्स जेईई एडवांस परीक्षा है। इसके बाद आगे की रणनीति तय करूंगी। उन्होंने सफलता का श्रेय माता और शिक्षकों दिया। कहा, दसवीं कक्षा के बाद ही परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।