{"_id":"62f01920106df541fd756e25","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2655692157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रिमोट चालित वाहन खोजेंगे बम-आईईडी, निष्क्रिय भी करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब रिमोट चालित वाहन खोजेंगे बम-आईईडी, निष्क्रिय भी करेंगे
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश पुलिस को अब रिमोट चालित वाहन मिलेंगे। इनकी खरीद की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इन वाहनों की मदद से कहीं पर भी बम या आईईडी को डिटेक्ट कर वहीं पर निष्क्रिय कर दिया जाएगा। अब तक पुलिस की ओर से यह काम बम निरोधक दस्ते करते आए हैं। किसी निजी कंपनी से फिलहाल चार वाहनों की खरीद होगी।
जानकारी के अनुसार कहीं पर आतंकी हमले को लेकर चलने वाले ऑपरेशन के खत्म होने के बाद सर्च आपरेशन चलाया जाता है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि आतंकियों ने मरने से पहले कहीं पर आईईडी तो नहीं लगाई है। अब आईईडी की तलाश में रिमोट चालित वाहन इस्तेमाल किए जाएंगे, जो आईईडी को डिटेक्ट कर उसे निष्क्रिय कर देंगे।
उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर में पिछले दो वर्षों से आईईडी से कई हमले किए गए हैं। कई जगहों पर आईईडी लगाई गई और आईईडी बरामद भी की गई। ऐसे में आईईडी बरामदगी के बढ़ते मामलों को लेकर ऐसे वाहनों को खरीदने की तैयारी है, ताकि बिना आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में पुलिस इनका इस्तेमाल कर सके। सूत्रों का कहना है कि अगले एक महीने तक यह वाहन पुलिस को मिल सकते हैं।