JKPSI Exam: एसआई भर्ती घोटाले में बीस से ज्यादा सरकारी कर्मी भी रडार पर
सीबीआई केस दर्ज कर अगले एक हफ्ते के भीतर दबिश दे सकती है। अभी इस मामले में कुछ और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर पुलिस सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती घोटाले में कुछ सरकारी कर्मियों के नाम भी सामने आए हैं। इन पर भी गाज गिर सकती है। ये कर्मचारी सचिवालय के बताए जा रहे हैं। पता चला है कि 20 से ज्यादा इन कर्मियों ने सब इंस्पेक्टर भर्ती होने के लिए पैसे दिए। सीआरपीएफ के रिटायर कर्मियों और बीएसएफ के अधिकारी ने तीन ग्रुप बनाए थे, जिन्होंने अलग अलग जगहों पर पेपर लीक किया। सीबीआई की टीम अगले कुछ दिनों में इन तीन ग्रुप में शामिल लोगों पर कार्रवाई की तैयारी में है। इन ग्रुपों में सरकारी कर्मी शामिल हैं, जिन्होंने पैसे देकर पेपर खरीदा।
सीबीआई इन ग्रुपों में शामिल लोगों पर केस दर्ज कर अगले एक हफ्ते के भीतर दबिश दे सकती है। अभी इस मामले में कुछ और बड़े नाम सामने आ सकते हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि जिन लोगों पर सीबीआई ने केस दर्ज किया है। इनमें से एक आरोपी ने महिला उम्मीदवार को पेपर देकर अपने साथ दो दिन भी रखा। इसके बदले उससे पैसे नहीं लिए गए। उक्त महिला उम्मीदवार का भी चयन हो गया था और चयन सूची में उसका नाम भी है।
जानकारी के अनुसार आरोपियों में एएसआई और एक पुलिस कर्मी भी है, जो शहर के एक थाने में कार्यरत हैं। इससे भी पूछताछ हो सकती है। वहीं बताया जा रहा है कि भर्ती में तैैयार पेपर हरियाणा में प्रकाशित हुआ था। इसके बाद यह पेपर सबसे पहले लखनपुर में दिया गया, जो स्कार्पियो में लाया गया था। इसके बाद कठुआ, इसके बाद यह पेपर पठानकोट गया। यहां से यह पेपर शहर के तालाब तिल्लो, अखनूर की लाइब्रेरी आदि में गया।