फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

कोरोना संक्रमण के 704 नए मामले, एक मरीज की मौत

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 704 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जम्मू संभाग से 210 व कश्मीर संभाग से 494 नए मामले सामने आए हैं। जम्मू संभाग में एक मरीज की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने पिछले 24 घंटों के दौरान 13952 कोविड टेस्ट किए। इनमे 704 मरीजों की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई। जम्मू जिले से 124, उधमपुर से दस, राजोरी से दस, डोडा से 14, कठुआ से आठ, सांबा से दो, किश्तवाड़ से 22, पुंछ से नौ, रामबन से नौ और रियासी जिले से दो नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

कश्मीर संभाग की बात करें तो श्रीनगर जिले से सबसे ज्यादा 205 नए मामले सामने आए हैं। बारामुला से 131, बडगाम से 41, कुपवाड़ा से 42, अनंतनाग से 37, बांदीपोरा से 24, गांदरबल से सात और कुलगाम जिले से भी सात नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि 555 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं, लेकिन स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा होने के चलते प्रदेश में सक्रिय मामले उछलकर 4859 पर पहुंच गए हैं।

जम्मू संभाग में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या 1788 व कश्मीर संभाग में सक्रिय मरीजों की संख्या 3071 पर पहुंच गई है। वहीं संक्रमण से मौत का आंकड़ा बढ़कर 4771 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed