फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू-कश्मीर में मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स की दस्तक के बाद जम्मू कश्मीर में अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के सभी बीस जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को मंकीपॉक्स के लक्षण वाले संदिग्ध मामलों की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें संदिग्ध पीड़ितों को तुरंत आइसोलेट कर उनके नमूने नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी, पुणे में भेजे जाएंगे। संदिग्ध के संपर्क वाले मामलों पर भी निगरानी की जाएगी। फिलहाल प्रदेश में ऐसा कोई मामला रिपोर्ट नहीं हुआ है। देशभर में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता बढ़ाई गई है। मौजूदा कोविड के कारण जिला स्तर पर पहले ही आइसोलेट बिस्तरों की व्यवस्था है। जिससे जिला अस्पताल प्रशासन को मंकीपाक्स के संदिग्ध मामलों के लिए आइसोलेट बिस्तरों का प्रयोग करने को कहा गया है। श्रीनगर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और जम्मू एयरपोर्ट से प्रतिदिन हजारों देश विदेश के यात्रियों का आवागमन हो रहा है। ऐसे में संदिग्ध मामलों के पहुंचने की आशंका बढ़ जाती है। एपिडामिनिलिजिस्ट डॉ. हरजीत राय का कहना है कि मंकीपॉक्स को लेकर पहले ही सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध मामलों को संबंधित आइसोलेट वार्डों में उपचार दिया जाएगा। विदेशों से आने वाले यात्रियों के स्वास्थ्य पर खास ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से मंकीपॉक्स को वैश्विक आपातकाल घोषित किया हुआ है।
विज्ञापन

संक्रमित व्यक्ति को तेज बुखार, त्वचा पर चकते (चेहरे से शुरू होकर हाथ, पैर, हथेलियों और तलवों तक) पड़ते हैं। मंकीपाक्स वायरस से संक्रमित व्यक्ति को सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द या थकावट, गले में खराश और खांसी आने के साथ संक्रमित व्यक्ति को कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। जैसे आंख में दर्द या धुंधला दिखना, सांस लेने में कठिनाई, सीने में दर्द, पेशाब में कमी, बेहोश होना या दौरे पड़ सकते है। जोखिम श्रेणी वाले व्यक्तियों में मंकीपॉक्स के गंभीर प्रभाव पड़ने की अधिक संभावना होती है। मंकीपॉक्स आम तौर पर बुखार, दाने या गांठ के जरिए उभरता है और इससे कई प्रकार की चिकित्सा जटिलताएं पैदा हो सकती हैं। मंकीपॉक्स किसी संक्रमित व्यक्ति या जानवर के निकट संपर्क के माध्यम से या वायरस से दूषित सामग्री के माध्यम से मनुष्यों में फैलता है। ऐसा माना जाता है कि यह चूहों, गिलहरियों जैसे जानवरों से फैलता है।
विज्ञापन

-कैसे फैलता है--------
1. मंकीपाक्स एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। ऐसे लोगों को शारीरिक संपर्क से बचाव रखना चाहिए।
2. संक्रमित व्यक्ति या किसी व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
3. संक्रमित व्यक्ति को इलाज पूरा होने तक खुद को आइसोलेट रखना चाहिए।
4. मंकीपॉक्स वायरस त्वचा, आंख, नाक या मुंह के माध्यम से शरीर में प्रवेश करता है
5. यह संक्रमित जानवर के काटने से या उसके खून, शरीर के तरल पदार्थ, फर को छूने से भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed