फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

कुछ समय से सियासी दल से जुड़ा था तालिब, चल रही जांच : डीजीपी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि लश्कर-ए-ताइबा का आतंकवादी तालिब हुसैन शाह कुछ समय के लिए एक राजनीतिक दल से जुड़ा रहा था और उसने खुद को मीडियाकर्मी के तौर पर भी पेश किया था। ऐसे तत्व अपनी राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इस तरह की कोशिश करते रहते हैं और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

लश्कर आतंकियों को पकड़ने वाले ग्रामीणों की बहादुरी की सराहना करने रियासी जिले के माहौर पहुंचे डीजीपी ने पत्रकारों से कहा कि इस तरह के तत्व हमेशा ऐसी जगहों का सहारा लेने की कोशिश करते रहते हैं जहां वे अपनी राष्ट्रविरोधी गतिविधियां जारी रख सकें। खुशी की बात है कि वह लंबे समय तक पार्टी में नहीं रहा। वह कुछ समय के लिए पार्टी से जुड़ा था। उन्होंने भाजपा में शामिल होने की शाह की मंशा के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उससे पूछताछ की जा रही है और हम पड़ताल पूरी होने पर ब्योरा साझा करेंगे। यह केवल एक राजनीतिक दल से जुड़ा मसला नहीं है। वह मीडियाकर्मी के तौर पर भी खुद को पेश करता था। वह पहला मीडियाकर्मी नहीं है जिसे गिरफ्तार किया गया क्योंकि हमने अतीत में ऐसे कई लोगों को गिरफ्तार किया है और भविष्य में भी ऐसी गिरफ्तारियां होंगी।
विज्ञापन

कहा कि पाकिस्तान और उसकी एजेंसियां आतंकी संगठनों के माध्यम से जम्मू में आतंकवाद को पुनर्जीवित करने की लगातार कोशिश कर रही हैं लेकिन जम्मू पुलिस ने उनकी कोशिशों को नाकाम करने में सराहनीय भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
तालिब की गिरफ्तारी व अमरनाथ यात्रा से संबंध नहीं
जम्मू। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पाकिस्तान से तस्करी कर लाए गए स्टिकी बमों को एक गंभीर खतरा बताया लेकिन यह भी कहा कि अमरनाथ यात्रा के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है जो सुचारु रूप से चल रही है। सीमा पार लगभग 150 आतंकवादी मौजूद हैं, लेकिन सुरक्षा बल पूरी तरह से सतर्क हैं। सुरक्षा बलों ने आतंकियों के घाटी में घुसने के मंसूबों को विफ ल कर दिया है। अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा संबंधी सभी उपाय किए गए हैं। कहा कि अमरनाथ यात्रा और गिरफ्तारी दोनों के बीच कोई संबंध नहीं है। यह एक बड़ी सफलता है क्योंकि तालिब हुसैन शाह राजोरी में सिलसिलेवार बम धमाकों में शामिल था।

---
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें
सोशल मीडिया पर सामने आईं कुछ तस्वीरों में तालिब को भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं के साथ देखा गया। एक तस्वीर में उसे भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना के साथ देखा गया। इस तस्वीर में रैना नौ मई को शाह को एक गुलदस्ता दे रहे हैं और पार्टी नेता शेख बशीर द्वारा जारी एक पत्र भी दे रहे हैं जिसमें उसे पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के आईटी और सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed