फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

भाजपा से आतंकियों की सांठगांठ से सुरक्षा को खतरा : भल्ला

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रमण भल्ला ने जम्मू कश्मीर से लेकर उदयपुर तक आतंक और देश विरोधी घटनाओं में आतंकियों से भाजपा के संबंध होने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं की बैठक में तालिब हुसैन जैसे आतंकी कैसे शामिल हो गए।
विज्ञापन

शहीदी चौक स्थित पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते हुए भल्ला ने कहा कि तालिब हुसैन जैसे आतंकी को सत्तापक्ष भाजपा का संरक्षण था। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना, सांसद जुगल किशोर शर्मा सहित अन्य प्रमुख नेताओं के साथ तालिब की फोटो से साफ है कि ऐसे सत्तापक्ष दल में कई देश विरोधी तत्व काम कर रहे हैं। यह खुफिया एजेंसियों की विफलता को भी दर्शाता है। ऐसे दलों में शामिल लोगों की जांच करवाई जाए। भाजपा पार्टी में उनकी स्थिति को नकारकर सुरक्षा खतरे की जांच की जिम्मेदारी से खुद को मुक्त नहीं कर सकती है। ऐसे खूंखार आतंकियों को पार्टी से जोड़ने से शासन प्रणाली में उनकी पहुंच को बढ़ाना है। कई महत्वपूर्ण अवसरों और सत्ताधारी दल की गतिविधियों पर उनकी उपस्थिति स्पष्ट करती है कि वह पार्टी में कितने महत्वपूर्ण थे। ऐसी गतिविधियों से प्रदेश की सुरक्षा को खतरा है। भाजपा में ऐसे खूंखार आतंकियों की उपस्थिति और खुफिया प्रणाली की विफलता की उच्च स्तरीय जांच करवाई जानी चाहिए। इस दौरान मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा, योगेश साहनी, उदय भानू चिब मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed