{"_id":"62be0e2460071015d6699823","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu263033696","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में 83 संक्रमित मिले, लद्दाख में मास्क अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में 83 संक्रमित मिले, लद्दाख में मास्क अनिवार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होने लगी है। हालांकि इनमें अधिकांश मामले स्थानीय स्तर के हैं। प्रदेश में वीरवार को 83 नए संक्रमित मामले मिले। चिंता यह है कि ये सभी मामले स्थानीय स्तर के हैं। यानी सामुदायिक स्तर पर धीरे-धीरे संक्रमण का प्रभाव बढ़ रहा है। जम्मू जिले में सर्वाधिक 49 नए संक्रमित मामले मिले। इसी जिले में सबसे अधिक 306 सक्रिय मामले हैं।
वहीं, लद्दाख के लेह जिले में मास्क पहनना फिर अनिवार्य कर दिया गया है। वीरवार को जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर अधिकारियों को मास्क न पहनने वालों को 500 रुपये जुर्माना करने के अधिकार दे दिए।
प्रदेश में नए मामलों में श्रीनगर में 19 मामले मिले। इस जिले में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 112 पहुंच गया है। प्रदेश में 17 जिले कोविड से प्रभावित हैं। जिला कठुआ में 11, सांबा में 14 सक्रिय मामले हैं। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 493 पहुंच गए हैं। इसमें जम्मू संभाग से 353 मामले हैं। अब तक जम्मू कश्मीर में कोविड से 4756 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कोविड परीक्षण में बढ़ोतरी की गई है, जिससे नए संक्रमित मामले पकड़ में आ रहे हैं। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर में 12391 लोगों को कोविड परीक्षण किए गए।