फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अमरनाथ यात्रा रूट पर 70 चिकित्सा केंद्र, छह बेस अस्पताल काम करेंगे

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। श्री अमरनाथ यात्रा 2022 के लिए शिवभक्तों की पुख्ता सुरक्षा के साथ मजबूत स्वास्थ्य सेवाओं के उचित प्रबंध किए जा रहे हैं। यात्रा रूट पर करीब 1500 चिकित्सा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ 70 चिकित्सा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। आपात स्थिति में मरीजों को बेहतर सेवाएं देने के लिए 102 और 108 नंबर की पर्याप्त एंबुलेंस तैनात रहेंगी। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर अमरनाथ यात्रा के लिए दिशा निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि अमरनाथ यात्रा रूट पर जम्मू-कश्मीर से 739 चिकित्सा स्टाफ की तैनाती होगी। इसके अलावा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार 155 और अन्य राज्यों से 437 चिकित्सा स्टाफ को लिया जाएगा। स्वास्थ्य निदेशक कश्मीर ने बताया कि यात्रा रूट पर स्थापित होने वाले 70 चिकित्सा केंद्रों में 6 बेस अस्पताल, 11 मेडिकल एड केंद्र, 12 इमरजेंसी एड केंद्र के अलावा 26 ऑक्सीजन बूथ और 15 ऑन रूट सुविधाएं शामिल हैं। इसी तरह आपात स्थिति से निपटने के लिए ऑन रूट पर 17 सुविधाओं को अलर्ट पर रखा गया है। यात्रा मार्ग से सटे स्वास्थ्य केंद्रों पर पोर्टेबल और गैर पोर्टेबल ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। प्रधान सचिव ने नोडल अधिकारी को डीआरडीओ कश्मीर में 100 बिस्तर वाले अस्पताल की स्थापना करने के लिए जरूरी कार्रवाई करने को कहा है। तीर्थ यात्रियों को सभी जरूरी दवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों के पंजीकरण को सुचारू बनाने के भी निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग को लंगर और भोजन स्थलों पर यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध करवाना सुनिश्चित बनाया जाए। जिला उपायुक्तों को आवश्यक संस्थानों को बढ़ाने पर जोर दिया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर यात्रा संबंधी साइनेज और बोर्ड स्थापित किए जाएं। उपायुक्तों ने हाल्टिंग केंद्रों की व्यवस्था और स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं के विस्तार के बारे में जानकारी दी। बताया गया कि पड़ाव केंद्रों की पहचान कर ली गई है और चिकित्सा केंद्रों के लिए स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य सुविधाओं को रखा गया है।
विज्ञापन

------
यात्री मृत्युदर कम करने पर जोर
अमरनाथ यात्रा से जुड़े उच्चाधिकारियों को पिछले वर्षों की यात्रा के दौरान यात्रियों के मौत मामलों के आंकड़ों और कारणों की समीक्षा करके इस साल इस मृत्युदर को कम करने के लिए सभी प्रभावी कदम उठाने को कहा गया है। यात्रा मार्ग पर अधिकांश हृदय गति रुकने या अन्य शारीरिक समस्याओं से यात्रियों की मौत होती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed