फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

राहुल भट की बेटी की पढ़ाई की जिम्मेदारी सरकार की: उप राज्यपाल

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को आतंकियों का शिकार बने कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट के दुर्गानगर स्थित आवास पर पहुंचकर परिवार के साथ संवेदना जताई। भरोसा दिलाया कि दुख की इस घड़ी में पूरा प्रशासन परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। राहुल की बेटी की पढ़ाई की जिम्मेदारी अब सरकार की है। प्रशासन परिवार के सदस्यों को हरसंभव मदद देगा। राहुल की आतंकियों ने 12 मई को बडगाम के चाडूरा में तहसील कार्यालय में घुसकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

उप राज्यपाल ने कहा कि सरकार पहले ही हत्या की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर चुकी है। प्रधानमंत्री पैकेज के कर्मचारियों के सभी प्रकार की शिकायतों तथा समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उप राज्यपाल सचिवालय में इन कर्मचारियों की शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष सेल का गठन किया गया है। एक नोडल अफसर की भी तैनाती की गई है जो रोजाना इन मुद्दों को देखेगा। पुलिस को भी हिदायत दी गई है कि इन कर्मचारियों की फूलप्रूफ सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उप राज्यपाल के साथ मंडलायुक्त रमेश कुमार, एडीजीपी मुकेश सिंह तथा डीसी अवनी लवासा थीं।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि उप राज्यपाल ने सोमवार की देर शाम बडगाम के शेखपोरा पंडित कॉलोनी का दौरा कर धरनारत कर्मचारियों को आश्वस्त किया था कि उनकी समस्याओं, शिकायतों तथा सुरक्षा के मुद्दे का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की थी कि धैर्य रखें। कुछ लोग षडयंत्र कर रहे हैं। इनसे बचने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed