फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

डीआरडीओ के अस्पतालों को खरीदेगा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। कोविड महामारी में संक्रमित मरीजों को बेहतर उपचार देने वाले रक्षा शोध एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) अस्पताल जम्मू और श्रीनगर को स्वास्थ्य विभाग खरीदेगा। इन संस्थानों का आपात प्रबंधन में इस्तेमाल किया जाएगा। इन दोनों अस्पतालों को केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर प्रशासन को सौंप दिया है। स्वास्थ्य विभाग खरीदने की प्रक्रिया कर रहा है। डीआरडीओ की ओर से कोटेशन प्रस्ताव दिया गया है, जिसमें विभाग की ओर से डीआरडीओ की संपत्ति का मूल्यांकन किया जाएगा। दोनों अस्पतालों में 500-500 बिस्तरों के साथ अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित हैं। फिलहाल कोविड मरीजों के न होने से दोनों का संचालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डीआरडीओ अस्पतालों को खरीदने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। बताया जाता है कि वर्तमान में कश्मीर में मेंटल हेल्थ की अधिक जरूरत महसूस की जा रही है, जिसमें भविष्य में डीआरडीओ अस्पताल का प्रयोग इसके लिए किया जा सकता है। इसी तरह जम्मू संभाग में सीजनल डेंगू सहित अन्य संक्रमित बीमारियों में बेहतर उपचार के लिए डीआरडीओ को इस्तेमाल में लाया जा सकता है। आगामी बरसात के सीजन में जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में डेंगू के मामले सामने आते हैं। इसके साथ दोनों ही संभागों में अलग से कोई संक्रमित अस्पताल नहीं है, जिसमें डीआरडीओ को इनके लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। डीआरडीओ की ओर से प्रदेश प्रशासन को प्रस्ताव देने के बाद स्वास्थ्य विभाग इंजीनियरिंग सहित अन्य विंग से डीआरडीओ की संपत्ति का मूल्यांकन कराएगा। इसमें सभी बिंदुओं पर विशेषज्ञों की सलाह ली जाएगी कि किस तरह डीआरडीओ की संपत्ति और ढांचे को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रयोग में लाया जा सके। कोविड महामारी की दूसरी लहर के दौरान इन 500 बिस्तर वाले डीआरडीओ अस्पताल का निर्माण एक सीमित समय में पूरा कर लिया गया था। दोनों अस्पतालों में 125-125 आईसीयू बिस्तर हैं। दोनों अस्पतालों को प्रदेश सरकार ने अधिकतम एक से तीन साल चलाने का फैसला लिया था। जम्मू के डीआरडीओ अस्पताल के बंद होने के बावजूद हाल ही में इसके लिए एक चिकित्सा अधीक्षक की नियुक्ति की गई है। यह अस्पताल अमरनाथ यात्री निवास भगवती नगर से बिल्कुल सटा हुआ है।
विज्ञापन

------
नए संस्थानों से स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी-एसीएस
स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) विवेक भारद्वाज ने कहा कि डीआरडीओ अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा खरीदने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके लिए डीआरडीओ से प्रस्ताव मिला है। उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा करके इन्हें आपात प्रबंधन के लिए प्रयोग में लाया जाएगा। इससे स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed