फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 88 डॉक्टरों के तबादले

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रशासन के हित में सरकार ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 88 डॉक्टरो का तबादला किया है। इस संबंध में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज ने बाकायदा आदेश जारी किया।
विज्ञापन

आदेश के तहत जिला अस्पताल सांबा में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. नीलू शर्मा का तबादला कर उन्हें गांधीनगर नगर राजकीय अस्पताल जम्मू भेजा गया है। गांधीनगर अस्पताल जम्मू में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. ममता कलसी को जिला अस्पताल सांबा, घगवाल राजकीय अस्पताल में दंत चिकित्सक डॉ. गौरव गुप्ता को गांधीनगर राजकीय अस्पताल जम्मू, सीएचसी सुंदरबनी में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रेधु सुधा को घगवाल राजकीय अस्पताल, एएच घगवाल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंशु चाढ़क को एसडीएच जगती नगरोटा जम्मू, एसडीएच जगती नगरोटा जम्मू में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मनमीत कौर को सीएचसी बसोहली, सीएससी बसोहली में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा को सीएचसी कोट भलवाल, सीएचसी बिलावर में एनेस्थिसिया प्रभारी डॉ. ओंकार चंद भारती को जीएमसी कठुआ, जीएमसी कठुआ में एनेस्थिसिया प्रभारी डॉ. संजीव भारती को सीएचसी बिलावर, जिला अस्पताल उधमपुर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद खजूरिया को एएच विजयपुर, विजयपुर अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रवींद्र सिंह को सीएचसी भद्रवाह भेजा गया है।
विज्ञापन

इसी तरह सीएचसी भद्रवाह में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनीत गुप्ता को जिला अस्पताल उधमपुर, जिला अस्पताल रियासी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. लियाकत हुसैन को सीएचसी सुंदरबनी, सीएचसी सुंदरबनी में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ओम प्रकाश थापा को जिला अस्पताल रियासी, जिला अस्पताल रियासी में ईएनटी कंसल्टेंट डॉ. मनीष कुमार शर्मा को गांधीनगर राजकीय अस्पताल, सीएचसी आरएस पुरा में सर्जन डॉ. मनोज महाजन को एसएचसी बिश्नाह, जिला अस्पताल पुंछ में बच्चा रोग विशेषज्ञ डॉ. अमजद फिदा को सीएचसी आरएस पुरा, गवर्नमेंट अस्पताल सरवाल में एनेस्थिसिया कंसल्टेंट डॉ. सिंदूर सिंह को जिला अस्पताल रामबन, बनिहाल अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शब्बीर हुसैन को रामबन अस्पताल और जिला अस्पताल रामबन में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरधारी लाल मन्हास को बनिहाल राजकीय अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो-तीन दिन पहले ही 71 डॉक्टर बदले थे
स्वास्थ्य विभाग में यह इस साल का अब तक का सबसे बड़ा फेरबदल है। अभी दो-तीन दिन पहले ही जम्मू-संभाग में 71 डॉक्टरों को इधर से उधर किया गया था।
इनमें प्रमुख रूप से डॉ. दीपक कपूर को इंचार्ज उपनिदेशक हेडक्वार्टर जम्मू, डा. केसी डोगरा को इंचार्ज उपनिदेशक स्कीम जम्मू, डॉ. रिटा कोतवाल इंचार्ज स्टेट मलेरियाजिस्ट जेएंडके जम्मू, डॉ. संजीव वर्मा इंचार्ज कंट्रोल आफ स्टोर जम्मू, डॉ. संजय तुर्की इंचार्ज सहायक निदेशक स्कीम जम्मू, डॉ. हरबख्श सिंह सीएमओ जम्मू और डॉ. विनोद शर्मा को हेल्थ आफिसर नगर निगम जम्मू बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed