फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

ट्रक चालक बिलाल अहमद कोकरनाग के मदरसे में चलाता था आतंक की क्लास

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। सुंजवां आतंकी हमले में गिरफ्तार ट्रक चालक बिलाल अहमद बांगे जैश ए मोहम्मद का एक बड़ा मददगार है। वह जैश ए मोहम्मद के लिए न सिर्फ पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों को कश्मीर पहुंचाता था, बल्कि जैश ए मोहम्मद के लिए कश्मीर के युवाओं को आतंकी भी बनाता था। वह अनंतनाग के कोकरनाग में एक मदरसे में पढ़ाता था। यहां उसने अपने दो छात्रों को भड़का कर जैश के लिए तैयार किया। हालांकि यह दोनों आतंकी मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक चालक बनने से पहले बिलाल मदरसे में पढ़ाता था। यहां इसने फयाज बांजू और अल्ताफ नाम के छात्र को जैश ए मोहम्मद संगठन के साथ जोड़ा। फयाज पुलवामा के त्राल का रहने वाला था, जबकि अल्ताफ कोकरनाग का रहने वाला था। इसके अलावा बिलाल अहमद पुलवामा जिले के पुतरीगाम की मस्जिद में भी जाता था और भड़काऊ भाषण देता था, ताकि युवाओं को आतंकवाद की तरफ धकेला जा सके।
विज्ञापन

जनवरी में 4 आतंकियों को सांबा से पुलवामा पहुंचाया
बिलाल अहमद ने इसी वर्ष जनवरी महीने में 4 आतंकियों को सांबा के सपवाल से ही पुलवामा पहुंचाया। इसके लिए उसे जैश ए मोहम्मद की तरफ से प्रति आतंकी डेढ़ लाख रुपये मिले थे। इसके पहले भी वह पिछले साल आतंकियों को सांबा से कश्मीर पहुंचा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी बिलाल पर केस दर्ज हैं
जानकारी के अनुसार बिलाल अहमद पर पहले भी देशविरोधी गतिविधियों और गैर कानूनी कार्यों में शामिल होने का कोकरनाग में केस दर्ज है। अब तक सुंजवां हमले की जांच में पुलवामा के रहने वाले आसिफ शेख का नाम मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आ रहा था, लेकिन बिलाल अहमद की भूमिका अब सबसे बड़ी सामने आ रही है। जो न सिर्फ जैश के लिए आतंकियों को जम्मू से कश्मीर पहुंचाता था, बल्कि जैश के लिए कश्मीर के युवाओं को आतंकी भी बनाता था।
जैश के एक मददगार का चार जिलों में नेटवर्क
आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद बेहद ही खतरनाक तरीके से सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ कराने और कश्मीर के युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल करने का काम कर रहा है। इस बात का अंदाजा यहीं से लगाया जा सकता है कि बिलाल का नेटवर्क अनंतनाग जिले, पुलवामा जिले, सांबा और जम्मू तक है।
रोहिंग्या महिला से पूछताछ, केस दर्ज नहीं
पुलिस ने आतंकी आसिफ शेख की कॉल डिटेल निकाली है, जिससे पता चला है कि वह बठिंडी की रहने वाली एक रोहिंग्या महिला से फोन पर बात करता था। यह भी पता चला है कि वह सिर्फ महिला से ही नहीं, बल्कि कई अन्य लोग जो सुंजवां, बठिंडी में रहते हैं, उनसे बात करता था। वहीं जिस घर में आतंकी छुपे थे, वो कश्मीर के रहने वाले इकबाल का है। इकबाल पर अभी पुलिस ने एफआईआर दर्ज नही की है, क्योंकि इकबाल का यह कहना है कि उसको नहीं पता था कि उसके घर रुकने वाले आतंकी हैं।

एनआईए लेगी केस की डिटेल
एनआईए ने इस मामले की जांच अपने हाथ ले ली है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इस मामले की जानकारी नहीं सौंपी गई है। पुलिस की तरफ से अब तक की गई जांच की केस डिटेल बुधवार को एनआईए को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed