फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जेकेएसएसबी चार हजार पदों के लिए इसी सप्ताह शुरू करेगा भर्ती प्रक्रिया

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड इसी सप्ताह जूनियर असिस्टेंट, वीएलडब्ल्यू (विलेज लेवल वर्कर) समेत चार हजार पदों पर भर्ती शुरू करेगा। विगत महीने सरकार ने 2017 से पहले के जो पद वापस लिए थे, उन पदों को भी विभिन्न विभागों में भरा जाएगा। इसके अलावा सहायक संकलक, कनिष्ठ अभियंता और ड्राफ्ट मेन सहित अन्य विभागों के छह हजार से अधिक रिक्त पदों की पहचान की गई है, जिन्हें भरने की अनुमति के लिए बोर्ड सरकार को रेफर करेगा। मंजूरी मिलने के बाद इन पर भी भर्ती होगी। बीते महीनों में जो परीक्षाएं हुई हैं, उनके परिणाम भी इसी माह घोषित किए जाएंगे। बोर्ड के चेयरमन खालिद जहांगीर ने कहा कि बोर्ड जम्मू-कश्मीर पुलिस में सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए इसी माह शारीरिक परीक्षा सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी करवाने की भी कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल अभी तक बोर्ड ने 11000 पदों को भरने की प्रक्रिया पूरी की है।
विज्ञापन

बोर्ड जल्द करेगा दूसरी बैठक
खालिद जहांगीर ने कहा,कनिष्ठ पुस्तकालय सहायक का परिणाम शैक्षणिक योग्यता की वजह से अटका हुआ है। जल्द ही बोर्ड इस पर दूसरी बैठक करेगा। उसके बाद परिणाम घोषित करने का फैसला लिया जाएगा। आशुलिपिक और कनिष्ठ आशुलिपिक का परिणाम तैयार करने के लिए संबंधित विशेषज्ञों को बुलाने की तैयारी है। जो अंकों के आधार पर अभ्यर्थियों की सूची तैयार करेंगे।
विज्ञापन

जेकेएसएसबी में कर्मचारियों की कमी होगी दूर
चेयरमैन ने कहा, जेकेएसएसबी में कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए सरकार से बातचीत हो चुकी है। जेडीए की ओर से पूरा समर्थन मिला है। अभिलेख और आईटी के रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा और परिणाम निकालने में देरी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती नियमों में बदलाव
2013 से जेकेएसएसबी के भर्ती नियमों में बदलाव नहीं किया गया था, लेकिन बीते दिनों बोर्ड की समिति की बैठक हुई थी, जिसमें इन नियमों में नए सिरे से बदलाव कि ए गए हैं।

संयुक्त प्रवेश परीक्षा लेने की तैयारी
बोर्ड सभी पदों पर भर्ती के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा करवाने की तैयारी कर रहा है। इस पर विचार विमर्श के बाद सर्वसम्मति से फैसला लिया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों और बोर्ड दोनों के लिए आसानी होगी। अभ्यर्थियों को सभी पदों के लिए अलग-अलग आवेदन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आवेदन शुल्क बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed