फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

भोले की नगरी शिवखोड़ी से भी शुरू होगा लाइव आरती का प्रसारण

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। मां माता वैष्णो देवी के भवन की तरह अब रियासी में प्रसिद्ध देव स्थान शिवखोड़ी से लाइव आरती का नियमित रूप से प्रसारण किया जाएगा। भगवान भोले के भक्त प्रतिदिन सुबह-शाम की आरती का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। सोमवार को श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड (एसएसकेएसबी) की उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त रियासी बबीला रकवाल ने सोमवार को इस संबंध में बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान शिवखोड़ी में आरती के सीधे प्रसारण के तौर-तरीकों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित बैठक में हितधारक भी मौजूद रहे। इस दौरान शिवखोड़ी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए तैयार किए जा रहे बुनियादी ढांचे की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि यह पहल श्रद्धालुओं को ऑनलाइन जोड़ेगी और कोविड -19 जैसी महामारी में काफी उपयोगी साबित होगी। इस दौरान दर्शनी ड्योढ़ी से पौनी स्टैंड तक ट्रैक, शेडों की मरम्मत और पेंटिंग, दर्शनी ड्योढ़ी के पास सुरक्षा दीवार का निर्माण, पीपल के पेड़ के आसपास की मरम्मत व सौंदर्यीकरण, दर्शनी ड्योढ़ी से भवन तक ट्रैक की मरम्मत, पौनी स्टैंड के पास सीढ़ियों का निर्माण, शौचालय, पानी की टंकी के निर्माण सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान उपायुक्त ने निष्पादन एजेंसी को निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा। उपायुक्त ने जल शक्ति विभाग को टैक्सी स्टैंड और महादेव भवन रान्सू में पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। बस स्टैंड पर पर्यटन विभाग के अधूरे टर्मिनल भवन को एसएसकेएसबी को सौंपने, बस स्टैंड पर मौजूदा शौचालय परिसर का जीर्णोद्धार, बस स्टैंड की बाड़, गुफा के रास्ते में राम मंदिर के पास कैफेटेरिया का निर्माण, स्नान घाट के काम को पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed