फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

विपक्षी एकजुटता के लिए कांग्रेस नेताओं ने की पैंथर्स प्रमुख प्रो. भीम सिंह से मुलाकात

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस ने विपक्षी दलों में एकजुटता की कवायद तेज कर दी है। इस कड़ी में सोमवार को कांग्रेस नेताओं ने पैंथर्स पार्टी के प्रमुख प्रो. भीम सिंह से मुलाकात की।
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर, कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला व अन्य नेताओं ने पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे प्रो. भीम सिंह के आवास पर जाकर उनका हाल जाना और प्रदेश व देश के वर्तमान सियासी परिदृश्य पर चर्चा की।
विज्ञापन

प्रो. भीम सिंह ने इस अवसर पर देश में वर्तमान राजनीति हालात पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि राष्ट्र के सदियों पुराने धर्मनिरपेक्ष चरित्र को क्षति पहुंचाई जा रही है। ऐसे में सभी धर्मनिरपेक्ष व लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट होकर देश में सद्भाव को बढ़ाना होगा। उन्होंने बिना देरी किए जम्मू कश्मीर में ऐतिहासिक डोगरा राज्य को बहाल करने के लिए संयुक्त आंदोलन पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने प्रो. भीम सिंह के विचारों की सराहना करते हुए समाज के लिए उनकी सेवाओं को भी सराहा। इस अवसर पर पूर्व विधायक ठाकुर बलवान सिंह, योगेश साहनी, रवींद्र शर्मा, पवन रैना, गजन सिंह, राजवीर सिंह, जतिन भी मौजूद रहे।
भाजपा नफरत की राजनीति कर रही : मीर
वहीं प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को जम्मू में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया और देश में नफरत की राजनीति को खत्म कर सामाजिक और धार्मिक सद्भाव बढ़ाए जाने पर बल दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि हिंदू, सिख, मुस्लिम और ईसाई हर धर्म में प्रेम व आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस हमेशा शांति और आपसी भाईचारे को बढ़ाने का संदेश देती रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि भाजपा देश में नफरत फैलाने की राजनीति कर रही है। गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी पर नफरत की राजनीति के तहत कड़े कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऐसी राजनीति संविधान और लोकतांत्रिक प्रणाली के खिलाफ है। सर्व धर्म सभा में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रमण भल्ला, मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा, उपाध्यक्ष कांता भान, योगेश साहनी, बलवान सिंह, मनमोहन सिंह, ठाकुर बलवीर सिंह, इंदु पवार, शब्बीर अहमद खान, रजनीश शर्मा, गुरदर्शन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed