फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

पीएम रैली में लगेगी प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी : जितेंद्र

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि रविवार को पल्ली पंचायती में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी स्टार्टअप्स को प्रेरित करेगी। इसमें देशभर में आजीविका के नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए जागरूकता को बढ़ाया जाएगा। डॉ. सिंह ने शुक्रवार को रैली में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा प्रदर्शनी के लिए लगाए जा रहे एक दर्जन से अधिक स्टालों की समीक्षा की।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने बताया कि प्रौद्योगिकी प्रदर्शनी में लगाए जाने वाले स्टाल ग्रामीण क्षेत्रों और खेती के लिए लाभकारी नवीनतम तकनीकों और नवाचारों को प्रदर्शित करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्बन मुक्त सौर संयंत्र 6408 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्थापित किया गया है, जो पंचायत के 340 घरों को स्वच्छ बिजली प्रदान करेगा। प्रदर्शनी के लिए कुछ चिन्हित विषयों में गरीबी और बढ़ी हुई गांव की आजीविका, स्वस्थ गांव, बच्चों के अनुकूल गांव, पानी के लिए पर्याप्त गांव, स्वच्छ और हरा भरा गांव, गांव में आत्मनिर्भर ढांचा, गांव में विकसित विकास, ग्रामीण आबादी की घरेलू आय बढ़ाने में क्रांतिकारी परिवर्तन आदि शामिल हैं। इस आयोजन में पारंपरिक स्टाल लगाने के बजाय नवीनतम तकनीक का प्रदर्शन करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने सीएआईआर के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के साथ अरोमा मिशन और आम आदमी के आय संसाधनों को बढ़ाने में बैंगनी क्रांति के समग्र प्रभाव की समीक्षा की। बैंगनी क्रांति जम्मू और कश्मीर का स्टार्ट अप इंडिया में योगदान है। थोड़े समय में कृषि स्टार्ट अप के लिए खेती में सुगंध, लैवेंडर की खेती एक लोकप्रिय विकल्प बन गई है। इसमें मुंबई स्थित अजमल बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, अदिति इंटरनेशनल और नवनैत्री गमिका जैसी प्रमुख कंपनियां प्राथमिक खरीदार हैं। कई टेक्नोक्रेट कारपोरेट क्षेत्र में आकर्षक नौकरियां छोड़कर डीबीटी प्रचारित डेयरी स्टार्टअप को अपना रहे हैं। डेयरी स्टार्टअप में स्वच्छ दूध के उत्पादन के लिए स्वरोजगार उत्पन्न करने की बहुत क्षमता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed