फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

प्रदेश में 57 भवनहीन स्कूलों को मिलेगी अपनी इमारत

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश में इस वित्त वर्ष में 57 भवनहीन स्कूलों को अपनी इमारत मिलेगी, वहीं 43 स्कूलों की इमारतों की मरम्मत होगी। इसके लिए प्रदेश समग्र शिक्षा ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 2926 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव को सभी जिला मुख्य शिक्षा अधिकारियों के सुझावों के साथ तैयार किया गया है। अब इसे केंद्र सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग बीके सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में वित्त वर्ष 2022-23 के तहत योजना निर्माण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने योजना निर्माण पर जिला मुख्य शिक्षा अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर फंड का उचित उपयोग करने को कहा। प्रमुख सचिव ने समग्र शिक्षा को निर्देश दिए कि उच्च नामांकन वाले स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों की तरह विकसित किया जाए। स्कूलों में क्लास रूम, लाइब्रेरी, आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास रूम, किचन, लड़कियों और लड़कों के लिए अलग शौचालय, पानी की सुविधा के अलावा वॉलीबाल, बास्केटबाल कोर्ट जैसी खेल सुविधाएं विकसित हों ताकि यह अन्य स्कूलों के लिए रोल मॉडल साबित हों। बैठक में समग्र शिक्षा योजना निदेशक दीप राज ने कहा कि वर्ष 2021-22 में 1050 करोड़ में से 738 करोड़ का उपयोग किया है। इसमें 365 विभिन्न कार्य हुए हैं। इसमें 29 छात्रावास, 59 केजीबीवी शामिल हैं। प्रमुख सचिव ने कहा कि समावेशी और समान गुणवत्ता वाली शिक्षा सुनिश्चित करने में समग्र शिक्षा का बड़ा योगदान है। सरकार ने 76 करोड़ की लागत से प्रदेश में 34 मॉडल स्कूल स्थापित करने की पहल शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed