{"_id":"6217e93a435e1f390952e6a5","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2545203156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन मिलेगा बस टिकट, जेके आरटीसी का मोबाइल एप तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन मिलेगा बस टिकट, जेके आरटीसी का मोबाइल एप तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की बस में सफर करने के लिए अब टिकट काउंटर से टिकट लेने की आवश्यकता नहीं होगी। यात्री मोबाइल एप से टिकट बुक कर सकेंगे। इसके अलावा एप से बस रूट और समय सारिणी की भी जानकारी मिलेगी। जेकेआरटीसी ने उत्तराखंड सरकार के सहयोग से मोबाइल एप तैयार करवाया है। मार्च के पहले सप्ताह में मोबाइल एप को शुरू करने की तैयारी है।
वर्तमान में जेकेआरटीसी बस का टिकट काउंटर से ही मिलता है। अब एप शुरू होने के बाद इसे ऑनलाइन बुक करवा सकेंगे। इसका सबसे ज्यादा फायदा अमरनाथ यात्रियों और पर्यटकों को मिलेगा। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक अब अपने मोबाइल पर एप के जरिये जेकेआरटीसी की बसों का रूट, बस टिकट, बस समय- सारिणी व अन्य अन्य जानकारी हासिल कर सकेंगे।
जेकेआरटीसी के प्रबंधक निदेशक अंग्रेज सिंह राणा ने कहा कि एप तैयार कर लिया है। अधिकारियों को फरवरी के अंत तक सभी प्रक्रिया को पूरा करने को कहा गया है। उन्होंने कहा मोबाइल एप से जेकेआरटीसी की बसों से जुड़ी हर जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी।