{"_id":"62153cfeeed1b75c275ad4d0","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2543794155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी डीसी जनता के बीच जाएं और समस्याएं करें हल: सिन्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी डीसी जनता के बीच जाएं और समस्याएं करें हल: सिन्हा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रदेश के सभी जिलों के डीसी को हिदायत दी है कि अपने-अपने क्षेत्र में जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करने की प्रक्रिया को दोबारा से शुरू करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करें। कल्याणकारी सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसे सुनिश्चित करें। बड़ी परियोजनाओं की भी लगातार निगरानी की जाए ताकि गुणवत्ता के साथ काम समय पर पूरा हो सके। वह एलजी मुलाकात कार्यक्रम-समस्याओं के निराकरण पर जनता से सीधा संवाद में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि अब तक 189369 शिकायतें व आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 185123 का निस्तारण कर दिया गया। कहा कि हमारा उद्देश्य वास्तविक समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करना है। सुशासन, जवाबदेही, पारदर्शिता तथा नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने, तेज विकास तथा जनभागीदारी के लिए समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना जरूरी है। हम प्रत्येक समस्याओं के निस्तारण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं ताकि पारदर्शी व जवाबदेह प्रशासन का राज स्थापित किया जा सके।
मिडिल स्कूल के खस्ताहाल कमरों का मुद्दा उठाया
कार्यक्रम में पंथाल के अनिल कुमार ने चुनाना में मिडिल स्कूल के खस्ताहाल कमरों का मुद्दा उठाया। इस पर डीसी जम्मू ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत कर दी गई है और इस साल के अंत तक काम पूरा कर लिया जाएगा। एक अतिरिक्त कमरे का भी निर्माण किया जाएगा। उधमपुर के नसीब सिंह के पुत्र ने एनएचएआई की ओर से रोड कटिंग किए जाने से मकान को पहुंचे नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। इस पर डीसी ने आश्वस्त किया कि जल्द ही इस मामले का समाधान कर लिया जाएगा। डीसी रियासी ने बताया कि तहसील चसाना के बगानकोट गांव में बिजली सुविधा मुहैया कराने के लिए पोल तथा ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दिया गया। रामबन के नजीर अहमद शाह ने पीरपोरा में पानी आपूर्ति व पुलवामा के अनायत फैयाज ने लार नाला पर स्टील ब्रिज निर्माण का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही कुलगाम के मोहम्मद आमिन डार को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पक्का आवास मिलने, शोपियां के दिलावर अहमद शेख ने सेब के बगीचे में पानी की समस्या के निराकरण, शिवकुमार शर्मा ने अपनी दादी शांति देवी को वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत किए जाने के प्रति आभार जताया।