फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अब एकीकृत वेब पोर्टल पर पर्यटन संबंधी जानकारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। मुख्य सचिव डा. अरुण कुमार मेहता ने मंगलवार को पर्यटन विभाग के एकीकृत वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पर्यटकों और आगंतुकों (विजिटर) के लिए एक ही स्थान पर समाधान प्रदान करेगा। वेब पोर्टल से जम्मू और कश्मीर में पर्यटन संबंधी सभी जानकारी उपलब्ध होगी। इसमें पर्यटन विकास प्राधिकरण, जम्मू और कश्मीर केबल कार निगम, जम्मू और कश्मीर पर्यटन विकास निगम, गोल्फ कोर्स आदि एजेंसियां शामिल हैं।
विज्ञापन

वेब पोर्टल में पर्यटकों के लिए आनलाइन बुकिंग और आपरेटर पंजीकरण का प्रावधान होगा। उपयोगकर्ताओं को एकल खिड़की के तहत सभी सुविधाएं देने के प्रयास किए गए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि वेब पोर्टल का उद्देश्य लोगों को सर्वोत्तम सेवाएं प्रदान करना है। पोर्टल शुरू करने का प्राथमिक उद्देश्य पर्यटकों को गंतव्यों, सेवाओं और उत्पादों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल के माध्यम से होटलों की बुकिंग, पंजीकरण आदि की निगरानी की जाए। पोर्टल में प्रमुख रूप से नए चिह्नित किए गए 75 पर्यटन स्थलों को भी दर्शाया गया है। इन स्थलों पर पर्यटकों को आक र्षित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ पोर्टल के माध्यम से पर्यटक अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। विभाग द्वारा आयोजित किए जाने वाले आयोजनों की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी। विभाग की संपत्तियों की भी पोर्टल में जियोमैपिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed