{"_id":"620178dceb8fdb4d7141a62f","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu253380155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी मैदानों में बारिश, घाटी में शीतलहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में पहाड़ों पर ताजा बर्फबारी मैदानों में बारिश, घाटी में शीतलहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू/श्रीनगर। कश्मीर घाटी के पहाड़ी इलाकों में सोमवार को ताजा बर्फबारी हुई। बर्फबारी का सिलसिला रविवार देर शाम से जारी था। इस बीच मैदानी इलाकों में बारिश भी हुई। श्रीनगर शहर में दोपहर करीब 1 बजे तक लगातार बारिश होती रही। बारिश से रात का तापमान बढ़ गया। वहीं पहाड़ी इलाकों में ताजा बर्फबारी से मैदानी इलाके शीत लहर की चपेट में आ गए। जम्मू संभाग में दिनभर धूप खिली रही। हालांकि हवाओं में ठंड बरकरार रही। मौसम विभाग के अनुसार अब आगे मौसम साफ रहेगा।
एक अधिकारी ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग, जोजिला में ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा उत्तरी कश्मीर के गुरेज, राजधान पास, साधना टॉप के साथ-साथ दक्षिण कश्मीर के हीरपोरा आदि इलाकों में भी ताजा बर्फबारी हुई है, इसके चलते मैदानी इलाकों में हड्डियां जमा देने वाली ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस बर्फबारी से मैदानी इलाकों के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
कहां-कितना तापमान
गुलमर्ग -5.0
काजीगुंड - 0.6
पहलगाम -0.5
श्रीनगर 2.2
कोकरनाग 1.3
कुपवाड़ा 0.3 डिग्री सेल्सियस
कहां-कितनी बर्फबारी
गुलमर्ग - 22.86
जोजिला 20.32
सोनमर्ग 15.24
पहलगाम 12.70 सेमी