{"_id":"62001b74264a51171a20d757","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu253318552","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के कई इलाकों में हल्की बारिश, जम्मू संभाग में छाए रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के कई इलाकों में हल्की बारिश, जम्मू संभाग में छाए रहे बादल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में रविवार को मौसम ने करवट ली। कश्मीर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई तो जम्मू संभाग में बादल छाए रहे। इससे ठंड बढ़ गई है। जम्मू और आसपास के इलाकों में खासकर बॉर्डर व एलओसी से सटे क्षेत्र कोहरे की आगोश में रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को भी हल्की बारिश तथा बर्फबारी का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मंगलवार को व्यापक स्तर पर बारिश या हिमपात होने की संभावना है।
अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के अधिकतर स्थानों पर रात के तापमान में सुधार हुआ है और यह जमाव बिंदु से ऊपर स्थिर रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शुक्रवार रात के तापमान से चार डिग्री अधिक है। कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 7.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और पहलगाम में यह शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दोनों शहरों में पिछली रात तापमान क्रमश: शून्य से 9.8 और 11.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
अधिकारियों ने बताया कि काजीगुंड और कोकरनाग में तापमान क्रमश: 1.2 डिग्री और 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा में तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के अधिकतर हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई और मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश व हिमपात का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।
विज्ञापन
---
कश्मीर में चल रहा चिल्ले खुर्द
कश्मीर में इस समय 20 दिन का चिल्ले खुर्द चल रहा है। 31 जनवरी को चिल्ले कलां खत्म होने के बाद चिल्ले खुर्द शुरू हुआ है। चिल्ले खुर्द के बाद 10 दिन का चिल्ले बच्चा होगा। चिल्ले कलां कड़ाके की ठंड वाले दिन होते हैं। चिल्ले खुर्द व चिल्ले बच्चा में अपेक्षाकृत कम ठंड होती है।
---
नौ को फिर खराब होगा मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार आठ फरवरी को जम्मू संभाग में मौसम साफ रहेगा, लेकिन कश्मीर में कई स्थानों पर बारिश या बर्फबारी हो सकती है। नौ फरवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।