{"_id":"61fd867d260241213c2c19f9","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu253196915","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों की गुणवत्ता के लिए नियम लागू होंगे, कोताही पर ठेकेदार होगा जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों की गुणवत्ता के लिए नियम लागू होंगे, कोताही पर ठेकेदार होगा जिम्मेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश में पक्की सड़कें और पुल बनाने की क्रिया में मानकीकरण और एकरूपता के अलावा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मैकडामाइजेशन और ब्रिज मैनुअल 2022 को प्रशासनिक परिषद ने मंजूरी प्रदान कर दी है। मैनुअल के तहत सड़कों की गुणवत्ता नियंत्रण और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियम लागू होंगे। गुणवत्ता में मामले में किसी प्रकार की कोई कोताही पर संबंधित ठेकेदार को बराबर जिम्मेदार माना जाएगा।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद की बैठक में लोक निर्माण विभाग के प्रस्तावों पर विचार करने के बाद मैकडामाइजेशन और ब्रिज मैनुअल 2022 को परियोजनाओं के निर्माण और गुणवत्ता के अलावा मानकीकरण व एकरूपता सुनिश्चित करने के लिहाज से अहम कड़ी बताया गया।
मैकडामाइजेशन मैनुअल में प्रदेश की सड़कों की लंबाई के अंतर्गत अंतर जिला सड़कों, मुख्य सड़कों, जिला सड़कों, ग्रामीण सड़कों, स्थानीय सड़कों आदि का वर्गीकरण किया जाएगा। सभी डिविजन सर्दी के मौसम के बाद के सीजन, मानसून सीजन में प्रत्येक मैकडामाइजेशन कार्य की समीक्षा करेगी।
विज्ञापन
प्रशासनिक परिषद ने जेएंडके पीडब्ल्यूडी ब्रिज मैनुअल के तहत परियोजनाओं को तैयार करने में एकरूपता, प्रारंभिक परियोजना तैयारी, फीजीबिलिटी स्टडी, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट व तैयारी, पुल का निरीक्षण और मरम्मत को सुनिश्चित करने का काम किया है।
सड़कों से बर्फ हटाने के लिए मैनुअल के तहत सिफारिश की गई है कि सौ एमएम बर्फबारी होने के बाद ही सड़क से बर्फ हटाने का काम 50 एमएम व्हीकल ब्लेड वाहनों के माध्यम से होना चाहिए ताकि सड़कों को कोई नुकसान न हो। प्रशासनिक परिषद ने विभाग को निर्देश दिया वह नियमित अंतराल पर मैनुअल को अपडेट करें और अनिवार्य तौर पर जीएफआर और ई टेंडरिंग का प्रावधान होना चाहिए।