फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

एम्स जम्मू में ठेका दिलाने के बदले 10 लाख की ठगी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। उप न्यायाधीश विशेष मोबाइल मजिस्ट्रेट सुशील सिंह ने गांधी नगर थाना को सोलन की बिजली ठेका फर्म से धोखाधड़ी मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट में सामने आया कि जम्मू एम्स में विद्युत कार्य के ठेके देने के नाम पर हेरफेर हुआ है।
विज्ञापन

आरोप है कि रजनीश थापा और उसके साथियों ने हेरफेर किया है। इसमें शिकायतकर्ता कमल सिंह धीमान हिमाचल के नालागढ़ जिला सोलन की मेसर्स धीमान इलेक्ट्रिकल कंपनी में पार्टनर हैं। उनका आरोप है कि एम्स जम्मू में करोड़ों का ठेका दिलाने के बदले लाखों रुपये ठग लिए गए। अधिवक्ता असीम साहनी ने न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया कि शिकायतकर्ता 75 वर्ष की आयु का एक वरिष्ठ नागरिक है और पेशे से विद्युत ठेकेदार है। आरोपी रजनीश थापा ने 10,17,590 रुपये की ठगी की है। जब शिकायतकर्ता ने पैसे वापस मांगे तो फोन सुनना बंद कर दिया।
विज्ञापन

अधिवक्ता असीम साहनी ने कहा कि अभियुक्तों ने धोखाधड़ी का खेल 18 अक्तूबर 2020 को शुरू किया। शिकायतकर्ता को देर रात 10.59 बजे एक अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉल अटेंड करने आरोपी ने पूछा कि क्या शिकायतकर्ता धीमान इलेक्ट्रिकल कंपनी से है। इस पर शिकायतकर्ता ने हां में जवाब दिया और इतनी देर रात फोन करने का कारण पूछा तो बताया उसके पास जम्मू-कश्मीर में कई बड़ी परियोजनाएं हैं। क्या वह कुछ परियोजनाओं का अनुबंध ले सकता है। 27 अक्तूबर को शिकायतकर्ता ने 5,18, 60, 920 प्लस जीएसटी 18 प्रतिशत की राशि का भरा हुआ टेंडर भेजा। इसके अलावा आरोपी ने गांधी नगर जम्मू में आने के लिए कहा और 5 लाख रुपये नकद लाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दिन आरोपी ने खुलासा किया कि विद्युत अनुबंध की परियोजना एम्स जम्मू की है, जिसे अहलुवालिया कॉन्ट्रेक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड के माध्यम से सांबा के एनएच पर बनाया जा रहा है। इसके बाद शिकायतकर्ता ने काम के लिए कहा तो जवाब मिला कि कोविड के कारण अनुबंध में देरी हो रही है। इसके बाद भी बहाने लगाते रहे। अब गांधी नगर पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed