फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

एम्स दिल्ली में 40 डॉक्टरों को मिलेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू कश्मीर में कोविड देखभाल प्रबंधन को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए बीस जिलों से 40 डॉक्टरों को पहले बैच में एम्स दिल्ली में क्रिटिकल केयर और आईसीयू प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण ईसीआरपी -2 (आपातकालीन प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी पैकेज) के तहत आयोजित किया जा रहा है। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग जम्मू कश्मीर के अतिरिक्त मुख्य सचिव विवेक भारद्वाज और एम्स दिल्ली के निदेशक प्रो. रणदीप गुलेरिया ने सोमवार को एक वर्चुअल कार्यक्रम में प्रशिक्षण कार्यक्रम को शुरू करवाया।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव भारद्वाज ने कहा कि विकसित पारिस्थितिकी तंत्र में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा वितरण प्रणाली को मजबूत बनाएगा। हमारे पेशेवर डाक्टरों को विशेषतौर पर कोविड के गंभीर मामलों में बेहतर उपचार की क्षमता को बढ़ाएगा। इसके साथ वे दुर्गम और दूरदराज क्षेत्रों के अपने साथी डॉक्टरों को भी प्रशिक्षित कर सकेंगे। एम्स निदेशक प्रो. गुलेरिया ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के लिए अच्छी गुणवत्ता वाली चिकित्सा देखभाल के लिए टेली परामर्श के दायरे का विस्तार करने पर जोर दिया। इस छह दिवसीय इंटरेक्टिव प्रशिक्षण कार्यक्रम को एम्स नई दिल्ली के 6 प्रशिक्षकों द्वारा सुगम बनाया जाएगा। ईसीआरपी केंद्र प्रायोजित योजना है जो कोविड महामारी के उत्पन्न खतरे को रोकने, पता लगाने, प्रतक्रिया देने आदि में राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed