फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: 28 teachers of Kashmir division were sacked

जम्मू-कश्मीर: कश्मीर संभाग के 28 शिक्षकों को किया गया बर्खास्त, दस साल से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे

Mon, 31 Jan 2022 01:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 31 Jan 2022 01:00 AM IST
सार

स्कूल शिक्षा निदेशालय ने ड्यूटी से लंबे समय से गायब रहने वाले 43 शिक्षकों की सूची तैयार कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन 43 शिक्षकों में से विभाग ने अभी तक 28 शिक्षकों को बर्खास्त किया है। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir: 28 teachers of Kashmir division were sacked
(सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जम्मू कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग ने कश्मीर संभाग में ऐसे 28 शिक्षकों को नौकरी से बर्खास्त किया है, जो एक दशक से भी अधिक समय से बिना सूचना के नौकरी से गायब थे। विभाग ने दो महीने में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। बर्खास्त शिक्षकों में सभी कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों के दूरदराज क्षेत्रों में तैनात थे। विभाग ने कश्मीर संभाग में 43 शिक्षकों की सूची तैयार की है।

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा निदेशालय ने ड्यूटी से लंबे समय से गायब रहने वाले 43 शिक्षकों की सूची तैयार कर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन 43 शिक्षकों में से विभाग ने अभी तक 28 शिक्षकों को बर्खास्त किया है, जबकि अन्य पर कार्रवाई करने की तैयारी है। सभी 43 शिक्षक ड्यूटी से 5 से 15 वर्ष से गायब हैं।
विज्ञापन

 

स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर की अध्यक्षता में एक कमेटी भी बनी है जिसने इन 43 शिक्षकों की सूची तैयारी की है और अन्य ऐसे मामलों की जांच कर रही है। नौकरी से बर्खास्त सात से अधिक ऐसे शिक्षक हैं जो प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत नियुक्ति किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसमें ज्यादातर शिक्षक 2 से 5 वर्षों से ड्यूटी से गायब चल रहे हैं। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग ऐसे शिक्षकों के खिलाफ कड़ा रुख अपना रहा है, जो अपने कर्तव्य का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे शिक्षकों को विभाग सेवा मुक्त कर रहा है, ताकि अन्य कर्मचारी ऐसा न कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed