फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू-कश्मीर के आम आदमी के जीवन में सरलता लाने का प्रयास: डॉ. जितेंद्र

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, पिछले दो सालो से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशों पर जम्मू-कश्मीर के आम आदमी के जीवन में सरलता लाने का प्रयास किया जा रहा है। जिला सुशासन सूचकांक शुरू करने वाला जम्मू कश्मीर देश का पहला प्रदेश बना है। जम्मू कन्वेशन सेंटर में जिला सूचना सूचकांक का गृह मंत्री अमित शाह द्वारा वर्चुअल माध्यम से विमोचन किए जाने के बाद सिंह ने अपने संबोधन में यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, पांच और छह अगस्त 2019 व 31 अक्तूबर 2019 को जम्मू-कश्मीर की सांविधानिक स्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह के सक्षम नेतृत्व में हुए परिवर्तन के बाद जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने बड़े सुधार लाए व कई केंद्रीय कानूनों को यहां पर लागू किया गया है। प्रिवेंशन आफ करप्शन एक्ट 1988, सूचना का अधिकार को लागू किया गया है। इसके अलावा केंद्रीय सूचना आयोग, केंद्रीय सतर्कता आयोग और केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर को लाने का काम हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियो को आईएएस में शामिल करने का काम कई सालो से लंबित पड़ा था। पिछले एक वर्ष में इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। इसी साल मिशन कर्मयोगी को भी जम्मू-कश्मीर में लागू कर दिया जाएगा। सभी पदों के लिए एक ही संयुक्त पात्रता परीक्षा को जम्मू-कश्मीर के सभी बीस जिलो को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed