{"_id":"61ec668711e13f4095203fbc","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu2524275179","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कारपोरेशन में 106 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कारपोरेशन में 106 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बिजली कारपोरेशन में सेवारत 106 कर्मचारियों को अलग अलग वर्गों में पदोन्नति दी गई है। यह पदोन्नति 79वीं संभाग स्तरीय विभागीय पदोन्नति कमेटी की अनुमति के बाद दी गई है।
इस बारे में कारपोरेशन के एमडी शिवदयाल आनंद ने कहा कि इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है। कर्मचारियों की मांगों को हल करने के लिए कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पांच रेवन्यू क्लर्क को पदोन्नति दी गई है। इन्हें रेवन्यू एग्जामिनर बनाया गया है। तीन रेवन्यू एग्जामिनर को रेवन्यू सुपरिंटेंडेंट बनाया गया है। इसी तरह दो डाइवर ग्रेड द्वितीय को ग्रेड एक में लाया गया है। 11 इंचार्ज कनिष्ठ सहायकों को जूनियर सहायक पद पर नियमित किया गया है। इसी तरह 49 डेली रेट वर्करों को नियमित किया गया। 33 जूनियर सहायकों को पदोन्नति देकर वरिष्ठ सहायक बनाया गया है। एक कर्मचारी को वरिष्ठ सहायक से हेड सहायक बनाया गया है।
एमडी ने यह भी कहा कि विभिन्न मुद्दों जैसे पीडीएल, टीडीएल के नियमितीकरण आदेश, जिनकी डीपीसी पहले से ही हो चुकी है। वेतन की निकासी के उद्देश्य से पोर्टल पर छूटे हुए जरूरत आधारित श्रमिकों का पंजीकरण प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। बिजली कर्मचारियों की सभी वास्तविक शिकायतों को हल करने के लिए प्रयास तेज है। सभी मसलों का हल किया जाएगा।