{"_id":"61eb193ff4d54147f009ff01","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu252358949","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी, मैदानों में बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने जम्मू संभाग के कई क्षेत्रों में 22 और 23 जनवरी को भारी बारिश और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। वहीं, शुक्रवार को प्रदेश के कई मैदानी क्षेत्रों में बारिश और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। जम्मू-श्रीनगर शुक्रवार को भी एकतरफा बहाल रहा।
बटोत में 14 एमएम, कटड़ा में सात एमएम और भद्रवाह में करीब छह एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। कश्मीर के काजीगुंड में 11 एमएम, पहलगाम में करीब तीन एमएम बारिश दर्ज हुई है। वहीं नत्थाटॉप, गुलमर्ग और पहलगाम की पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी भी हुई है। पटनीटॉप में भी बारिश हुई।
वहीं तापमान की बात करें तो प्रदेश में बादल छाए रहने से कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 2. 4 डिग्री, जम्मू जिले में दिन का अधिकतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10. 6 डिग्री और बटोत में अधिकतम तापमान 5.3 और न्यूनतम तापमान 2. 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।