फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Vaccination of more than two crore people in the state

जम्मू कश्मीर: प्रदेश में दो करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण, एलजी ने स्वास्थ्य कर्मियों के प्रयास को सराहा

Thu, 20 Jan 2022 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 20 Jan 2022 01:21 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य कर्मी लगातार प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को प्रदेश में 19574 किशोरो और 8502 चिकित्सा कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्करों और 60 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को एहतियाती टीके की तीसरी खुराक दी गई।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Vaccination of more than two crore people in the state
जम्मू में टीकाकरण के दौरान स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

जम्मू कश्मीर ने कोविड की तीसरी लहर की चुनौती के बीच विभिन्न आयु वर्ग में दो करोड़ से अधिक लोगों को कोविड टीके की खुराक देने का मील का पत्थर हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने स्वास्थ्य सेवा और फ्रंट लाइन कर्मियों के प्रयासों की सराहना की है। इन कर्मियों ने कठिन भौगोलिक इलाकों, मौसम की अनिश्चितताओं और अन्य कई बाधाओं से जूझते हुए टीकाकरण के लंबे लक्ष्य को हासिल किया है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को उनके सहयोग और सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल में एकजुट होकर निपटने के लिए बधाई दी है। जम्मू कश्मीर देश में राज्य/क़ेंद्र शासित प्रदेशों में कोविड टीकाकरण के साथ पात्र आबादी का टीकाकरण करने में सबसे आगे रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश प्रशासन ने 18 सितंबर 2021 की शुरुआत में कोविड टीकाकरण की 1 करोड़ खुराक पूरी करने की उपलब्धि हासिल की थी। इसके बाद 18 से अधिक आयुवर्ग में पहली खुराक का 100 फीसदी कवरेज 14 अक्तूबर 2021 को हासिल किया था और 12 जनवरी 2022 को सौ फीसदी दूसरी खुराक के लक्ष्य को पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 15 से 17 आयु वर्ग में अनुमानित आबादी में 57 फीसदी किशोरों का टीकाकरण किया जा चुका है। बुधवार को प्रदेश में 19574 किशोरो और 8502 चिकित्सा कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्करों और 60 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को एहतियाती टीके की तीसरी खुराक दी गई।


18 से अधिक आयुवर्ग में किश्तवाड़ में अनुमानित आबादी में 85.95 फीसदी लोगों का टीकाकरण हुआ है, जबकि अन्य 19 जिलों में सौ फीसदी टीकाकरण करने का दावा किया गया है। अब तक प्रदेश में 18 से अधिक आयु वर्ग, 15-17 आयु वर्ग, चिकित्सा कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्करों आदि में 20027707 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed