फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

प्रदेश में विकास के क्षेत्र में पिछड़े 44 ब्लॉक बनेंगे अग्रणी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश में विकास के क्षेत्र में पिछड़े 44 ब्लॉकों को अग्रणी बनाने के लिए दस घटकों में कामकाज की रूपरेखा तैयार की गई है। पंचायत स्तर पर खेल मैदान, युवा क्लब बनेंगे। साथ ही पौधरोपण अभियान, स्वच्छता अभियान, आधुनिक खेती आदि की शुरुआत पिछड़े ब्लाकों में होगी।
विज्ञापन

आकांक्षी ब्लॉक विकास कार्यक्रम के तहत प्रत्येक जिले के दो पिछड़े ब्लाकों को कार्यक्रम में शामिल करके वहां पर दस लाख की राशि प्रत्येक घटक पर खर्च की जाएगी। कुल मिलाकर चयनित किए गए प्रत्येक ब्लॉक पर एक करोड़ की राशि कार्यक्रम के तहत शुरुआती तौर पर खर्च होगी।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से चयनित किए गए आकांक्षी ब्लाकों में जम्मू जिले में परगवाल और समवान ब्लॉक शामिल किए गए हैं। सांबा में सुंब और राजपोरा, कठुआ में डुगियां और डुग्गन, उधमपुर जिले में मोंगरी और डुडू, रियासी जिले में थाराकोट और जिग बागली, रामबन जिले में खारी और गुंदी धरन, किश्तवाड़ जिले में मड़वा और वाड़वन, डोडा में चिल्ली पिंगल और काश्तीगढ़, राजोरी जिले में ख्वास और बुद्धल, पुंछ जिले में मनकोट और बालाकोट ब्लाकों को कार्यक्रम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर संभाग के जिलों की बात करें तो श्रीनगर जिले में खनमोह और हरवन, अनंतनाग जिले में छत्तरगुल और लारनू, कुलगाम जिले में मंजगाम और डीके मर्ग, शोपियां जिले में केलर और रामनगरी, पुलवामा जिले में इचगोज और अरीपाल, गांदरबल में गुंद और लार, बडगाम में सूरेसर और पखरपोरा, बारामुला जिले में सिंघपोरा और उड़ी, कुपवाड़ा जिले में केरन और माच्छिल शामिल हैं।
दस घटकों में ये होगा कामकाज
आकांक्षी ब्लाकों में दस घटकों में होने वाले कार्य के तहत पहले घटक में पंचायत स्तर पर खेल मैदान, युवा क्लब और खेल गतिविधियां शुरू करने के लिए दस लाख की राशि खर्च होगी। दूसरे घटक में प्रत्येक पंचायत स्तर पर विकास गतिविधियों की समीक्षा के लिए सप्ताह में एक बार बैठक होगी। तीसरे घटक में पंचायती कमेटियों के माध्यम से पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आकांक्षी ब्लाकों के स्कूलों, पंचायत घरों व सरकारी विभागों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। पांचवें घटक में आकांक्षी ब्लाकों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के दाखिले में सुधार लाया जाएगा। सातवें घटक के तहत स्कूलो में लड़कियों के लिए अलग से शौचालय होंगे। आठवें घटक में ओल्ड एज पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना इन ब्लाकों में बेहतर तरीके से अमल में लाई जाएगी। दसवे घटक में आधुनिक कृषि के अभ्यासों को ब्लाकों में दोहराया जाएगा।

कोट
आकांक्षी ब्लाक विकास कार्यक्रम के तहत प्रदेश में पिछड़े 44 ब्लाकों का चयन किया गया है। दस घटको में एक करोड़ की राशि प्रत्येक ब्लाक में खर्च कर वहां पर बेहतर मूलभूत सुविधाए उपलब्ध करवाकर उन्हें अग्रणी ब्लाकों की श्रेणी में खड़ा किया जाएगा।
-डॉ. अरुण कुमार मेहता, मुख्य सचिव जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed