फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अपराध से लड़ने के लिए योजना तैयार : डीजीपी

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश में अपराध से लड़ने के लिए योजना तैयार की गई है। इसे सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ साझा किया जाएगा। यह बात डीजीपी दिलाबग सिंह ने पुलिस हेडर्क्वाटर में पुलिस अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अपराध मामलों पर मासिक आधार पर जिला, रेंज और खंड स्तर पर बैठकें की जाएं। नए साल की शुरुआत में आतंकवादियों के मंसूबों को नाकाम बनाने के लिए फील्ड अधिकारियों की सराहना की।
विज्ञापन

डीजीपी ने कट्टरपंथी और ओजीडब्ल्यू भर्ती जैसी चुनौतियों से निपटने पर जोर दिया। गणतंत्र दिवस की व्यवस्था के संबंध में डीजीपी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए सुरक्षा के सभी इंतजाम किए जाएंगे। शांति के शत्रुओं की नापाक योजनाओं को विफल करने के लिए रणनीति के तहत काम होगा।
विज्ञापन

डीजीपी ने अधिकारियों को अपने प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिए। इससे जवानों और अधिकारियों के लिए आवास समेत अन्य सुविधाओं में सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि एनडीपीएस, यूएपीए, आतंक और विशेष प्रकृति के अन्य अपराधों की जांच के समय हर तकनीकी पहलू को ध्यान में रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed