फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Ten sessions judges, three sub judges and 28 munsifs transferred, will soon take charge at the new place

जम्मू कश्मीर: दस सेशन जज, तीन सब जज और 28 मुनसिफ का तबादला, नए स्थान पर जल्द चार्ज लेंगे

Sat, 15 Jan 2022 01:24 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Sat, 15 Jan 2022 01:24 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर में दस सेशन जज समेत अन्य का तबादला कर दिया गया है। संजीव गुप्ता विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार (सीबीआई) मामले जम्मू की नियुक्ति उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के रूप में की गई है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Ten sessions judges, three sub judges and 28 munsifs transferred, will soon take charge at the new place
court news : court - फोटो : social media

विस्तार

जम्मू कश्मीर में दस सेशन जज, तीन सब जज और 28 मुनसिफ का तबादला कर दिया गया है। रजिस्ट्रार विजिलेंस शहजाद अजीम द्वारा जारी आदेश के अनुसार संजीव गुप्ता विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार (सीबीआई) मामले जम्मू की नियुक्ति उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के रूप में की गई है। वहीं, जावेद अहमद और रमेश कुमार वट्टल चेयरमैन बिक्री कर अपीलीय न्यायाधिकरण को स्पेेशल जज के पद पर तैनाती दी है। न्यायाधीश भ्रष्टाचार निरोधक (सीबीआई मामले) जम्मू के उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता और किशोर कुमार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है ।
विज्ञापन


वहीं, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जम्मू के पद पर जीमा बशीर (मौजूदा समय में पीओ फास्ट ट्रैक कोर्ट पॉक्सो मामले श्रीनगर) को भेजा गया। एजाज अहमद खान को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीनगर, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोपोर को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कारगिल और मोहम्मद रफीक चक, दीपक सेठी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश लेह को स्थानांतरित कर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जम्मू के रूप में तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सुनील सांगरा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बडगाम को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सोपोर में तैनाती दी गई है। ओम प्रकाश भगत अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश बारामुला को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश लेह भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदले गए तीन सब जज
विनोद कुमार स्पेशल मोबाइल न्यायाधीश जम्मू को सब जज लीव रिर्जव हाईकोर्ट विंग जम्मू भेजा गया है। सुदेश शार्म को सब जज लीव रिजर्व हाईकोर्ट विंग जम्मू से मुख्य न्यायिक न्यायाधीश जम्मू, जबकि अदनान सैयद मुख्य न्यायिक न्यायाधीश को स्पेशल मोबाइल न्यायाधीश जम्मू भेजा गया है।

इन मुनसिफ के तबादले
इकबाल रफीक वकील तंगमार्ग से तंगधार, मधु को सांबा से मजालता, जहूर अहमद गनई सुंबल से बारामुला, लुबना सुल्तान शोपिया से स्पेशल मोबाइल न्यायाधीश पंथा चौक, जीवन कुमार द्वितीय अतिरिक्त मुनसिफ जम्मू को बसोहली, सईम क्यूम को बारामुला से शोपियां, आरती देवी बिलावर से रियासी, तबरैज अहमद प्रथम अतिरिक्त मुनसिफ श्रीनगर को सुरनकोट, शफीक अहमद मलिक को सुरनकोट से श्रीनगर जबकि रजनी भगत तृतीय अतिरिक्त मुनसिफ जम्मू को महानपुर भेजा गया है।


शबनम शेख वन न्यायाधीश जम्मू को बिलावर, कमल्या सिंह अंडोत्रा उधमपुर को कालाकोट, इसर उल नबी डंगीवच को टंगमर्ग, अमनदीप कौर चिनैनी को वन न्यायधीश जम्मू, शमा शर्मा बसोहली को द्वितीय अतिरिक्त मुनसिफ जम्मू, प्रियंका महाजन मजालता से चिनैनी, मस्सरत जबीन को पंथा चौक से सुंबल, मलीका शर्मा को महानपुर से उधमपुर, अनंता रैना को बिश्नाह से सांबा, अल्ताफ अहमद मीर को कुपवाड़ा, मीरा बंगोत्रा को जम्मू, असमा चौधरी रियासी को बिश्नाह, रोहित शर्मा गूल को बिलावर, चीना सबरिया थन्नामंडी को कठुआ, मोहम्मद वसीम को तंगधार और मुदसीर बशीर को डीएच पौरा भेजा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed