फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

जम्मू-श्रीनगर हाईवे आंशिक रूप से बहाल

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश में मौसम साफ होने के साथ ठिठुरन बढ़ी है। जम्मू में कोहरे ने जोर पकड़ा है। कश्मीर में शीत लहर के साथ कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। घाटी के सभी जिलों में रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। इस बीच रामबन के मेहाड़ में पस्सियां हटाने का काम जारी है। रामबन में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को वैकल्पिक मार्ग से आंशिक रूप से एकतरफा खोलकर श्रीनगर से जम्मू के लिए वाहनों को भेजा गया है। पिछले कई दिन से हाईवे प्रभावित चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार जम्मू में कोहरा छाया रहेगा। इससे हवाई सेवा प्रभावित हो सकती है। इसके साथ 17 से 18 जनवरी को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन

प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को मौसम साफ रहा, लेकिन धूप से हटते ही सर्दी का भरपूर अहसास हुआ। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री नीचे चल रहा है। जम्मू में दिनभर साफ मौसम के साथ दिन का तापमान 16.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.4, बटोत में माइनस 1.1, कटड़ा में 5.0 और भद्रवाह में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.3 और गुलमर्ग में माइनस 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में हड्डियां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। यहां दिन के साथ रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। लेह में दिन का पारा माइनस 2.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कारगिल में दिन का तापमान माइनस 4.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed