{"_id":"61e1d37a0a6d93109c4232ce","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu251910327","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन में 500 फीसदी से अधिक की राजस्व वृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन में 500 फीसदी से अधिक की राजस्व वृद्धि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पिछले दो वर्ष में भूविज्ञान व खनन विभाग में किए गए सुधार से पिछले साल की तुलना में 500 फीसदी से अधिक की वृद्धि के साथ राजस्व सृजन किया गया है। इसमें राजस्व प्राप्ति लगभग 50 करोड़ रुपये की सीमा तक थी। दो वर्ष में 384 लघु खनिज ब्लाकों की ई नीलामी के साथ 321 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड राजस्व प्राप्त हुआ है।
विभाग ने 374 आवंटियों को आश्य पत्र (एलओआई) जारी किया है। इसके अलावा विभाग ने 133 खनन पट्टे (लीज), पीेसयू को 8 पट्टे, 21 एसटीपी, 3 खदान लाइसेंस और 3 निजी खनन पट्टे भी दिए हैं।
ईज आफ डूइंग बिजनेस को सुनिश्चित करने के लिए खनन विभाग ने यूटी में स्टोर क्रशर व हाट एंड वेट मिक्सिंग प्लांट का संचालन शुरू करने के लिए लाइसेंस की आवश्यकता को समाप्त किया है। इकाई के संचालन के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को केवल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से संचालित करने के लिए सहमति प्राप्त करने और भूमि के शीर्षक और इसके उपयोग के संबंध में संबंधित उपायुक्त से एनओसी प्राप्त करने तक सीमित कर दिया गया है। परियोजनाओं की मंजूरी के लिए एकल खिड़की मंजूरी समिति काम कर रही है। एक अन्य ऐतिहासिक कदम में ईंट भट्ठों में ईंट बनाने के लिए 2 हेक्टेयर और 2 मीटर की गहराई तक के क्षेत्र में ईंट मिट्टी की निकासी को गैर खनन गतिविधि के रूप में घोषित किया है।