{"_id":"61df2ad64dc0167f062d32b9","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu25178211","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: फारूक के घर कल होगी गुपकार गठबंधन की बैठक, महबूबा सप्ताह भर के दौरे पर आज जम्मू पहुंचेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: फारूक के घर कल होगी गुपकार गठबंधन की बैठक, महबूबा सप्ताह भर के दौरे पर आज जम्मू पहुंचेंगी
Fri, 14 Jan 2022 05:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 05:25 AM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सप्ताह भर के दौरे के लिए 14 जनवरी को जम्मू पहुंचेगी। वह 15 जनवरी को नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बठिंडी स्थित निवास में होने वाली गुपकार गठबंधन की बैठक में भी हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती
- फोटो : PTI
विस्तार
पीडीपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती सप्ताह भर के दौरे के लिए 14 जनवरी को जम्मू पहुंचेंगी। अपने दौरे के दौरान वह 15 जनवरी को नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला के बठिंडी स्थित निवास में होने वाली गुपकार गठबंधन की बैठक में भी हिस्सा लेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार महबूबा मुफ्ती कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से हो रहे फैलाव के चलते फील्ड दौरों से परहेज करेंगी।
विज्ञापन
पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें निर्धारित कार्यक्रम के तहत होंगी। 15 जनवरी को गुपकार गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने के अलावा दौरे के दौरान उनके प्रमुख कार्यक्रमों में पीडीपी की युवा इकाई का अधिवेषण गुज्जर देश चेरिटेबल ट्रस्ट के भवन में होगा।
विज्ञापन
पार्टी नेताओं के अनुसार महबूबा मुफ्ती जम्मू संभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी रणनीति पर भी चर्चा करेंगी। महबूबा मुफ्ती के दौरे को सफल बनाने के लिए जम्मू संभाग में पार्टी नेताओं की बैठकों का दौर जारी है और नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
विज्ञापन