फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

सौर ऊर्जा से रोशन हुए प्रदेश के 22 सौ से अधिक स्कूल

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में 22 सौ से अधिक स्कूल सौर ऊर्जा से जगमगा रहे हैं। समग्र शिक्षा के तहत चलने वाले प्राथमिक, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में सौर ऊर्जा पैनल लगाए गए हैं। ये सभी स्कूल अब सौर ऊर्जा से संचालित हो रहे हैं, जिसमें 7.90 मेगावाट की क्षमता वाले सौर ऊर्जा पैनल लगे हैं।
विज्ञापन

सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस कवायद को शुरू किया गया है। जम्मू-कश्मीर ऊर्जा विकास एजेंसी द्वारा समग्र शिक्षा को सौर ऊर्जा पैनल मुहैया करवाए गए हैं। समग्र शिक्षा की तरफ से जम्मू और कश्मीर संभाग में 2227 स्कूलों में अभी तक पैनल स्थापित किए हैं। अगली कड़ी में बचे सभी स्कूलों को इसमें शामिल किया जाएगा। इन स्कूलों में कंप्यूटर, आईटीसी लेब सहित अन्य कार्य सौर ऊर्जा से हो रहे हैं। ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्र में मौजूद सभी स्कलों में सौर ऊर्जा पैनल लग गए हैं, जिससे अब बिजली कटौती की समस्या से निजात मिल गई है। स्कूलों में अब हर समस्य बिजली रहती है। कोविड के कारण स्कूल बंद हैं, लेकिन ऑनलाइन पढ़ाई हो रही है। शिक्षक स्कूल की आईटीसी लैब से ई-सामग्री तैयार कर रहे हैं। जम्मू-कश्मीर ऊर्जा विकास एजेंसी की सीईओ बबली रकवाल ने कहा कि 22 सौ से अधिक स्कूलों में सौर ऊर्जा पैनल लगाए गए। इस तरह पंचायत घरों में सौर ऊर्जा पैनल लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed