फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Recruitment process of women battalion in police begins

जम्मू-कश्मीर: पुलिस में महिला बटालियन की भर्ती प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन तीस दिन के भीतर करें

Thu, 13 Jan 2022 12:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 13 Jan 2022 12:51 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर पुलिस ने बॉर्डर बटालियन में भर्ती के लिए के लिए डोमिसाइल प्राप्त अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। इसकी अधिसूचना गृह विभाग ने जारी कर दी है। 

विज्ञापन
Jammu  Kashmir: Recruitment process of women battalion in police begins
jammu police - फोटो : BASIT ZARGAR

विस्तार

जेएंडके पुलिस ने बॉर्डर बटालियन में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए के लिए डोमिसाइल प्राप्त योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। इसकी अधिसूचना गृह विभाग द्वारा जारी की गई है। ऑनलाइन आवेदन तीस दिनों के अंदर करना होगा। बाद में आने वाले आवेदनों पर गौर नहीं किया जा सकेगा।

विज्ञापन


आवेदन कर्ता जो बॉर्डर के 10 किमी के दायरे में रह रहे हों, वे भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। दो बटालियन का गठन होना है। जो अभ्यर्थी पीईटी, पीएसटी के लिए कांस्टेबल पद के लिए कार्रवाई पूरी कर चुके हैं। उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है। जो पहले पीईटी, पीएसटी में फेल हो गए हैं। उनके दोबारा आवेदनों पर गौर नहीं होगा।
विज्ञापन


इनको मिलेगा आरक्षण
एससी, एसटी, ईडब्ल्यू, पहाड़ी बोलने वाले, सामाजिक वर्ग (सोशल कास्ट), स्थानीय पिछड़ा क्षेत्र (रेजीडेंट बेकवर्ड एरिया), लाइन आफ एक्चुअल कंट्रोल और अंतरराष्ट्रीय सीमा के बशिंदें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीस दिन में करे आवेदन 
अभ्यर्थी की आयु सीमा 18 से 29 साल के बीच होनी चाहिए। शारीरिक क्षमता में ऊंचाई पांच फीट छह इंच, छाती 32 इंच, इसके अलावा 1600 मीटर की दौड़ साढ़े छह मिनट में उत्तीर्ण करनी होगी। इसके बाद लिखित परीक्षा का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed