फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जितने वाले खिलाड़ी बनेंगे अफसर, सरकार ने तय किए नियम

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने और पदक जीने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को अब राजपात्रित और गैर- राजपात्रित पदों पर नियुक्ति किया जाएगा। वीरवार को प्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति के नियम 2022 जारी किए है। सरकार द्वारा तय किए 44 खेलों में ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगितओं में भाग लेने और पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को नौकरी मिलेगी।
विज्ञापन

स्नातक स्तर की शैक्षणिक योगता और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी को राजपत्रित पद, जबकि दसवीं से अधिक तक की शैक्षणिक योगता और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ को गैर-राजपत्रित पद पर नियुक्ति किया जाएगा। हालांकि ओलंपिक और पैराओलिंपक खेल में पदक जितने पर दसवीं से अधिक शैक्षणिक योगता वाले खिलाड़ी को राजपत्रित पद पर नियुक्ति किया जाएगा। ओलंपिक, कॉनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में पदक जितने वाले खिलाड़ियों को ऑउट ऑफ टरन पद्दोन्नति मिलेगी। सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी भी गठित की है, जिसमें गृह, युवा सेवा और खेल विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, निदेशक युवा सेवा और खेल विभाग और सचिव स्पोर्ट्स काउंसिल सदस्य होंगे।
विज्ञापन

---
अब प्रति वर्ष मिलेगी 30 नौकिरयां
प्रदेश में अब प्रति वर्ष उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए 30 पद होंगे, जो पहले 25 थे। 30 में से पांच राजपत्रित और 25 गैर- राजपात्रित पद होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग इन खिलाड़ियों को खेल से संबंधित विभागों में नियुक्ति करेगा, ताकि खेलों को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
नियुक्ति के लिए खेल मेरिट बनेगा आधार
उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति के लिए खेल मेरिट आधार बनेगा। इसमें कुल 100 अंक होंगे और पांच वर्ष के अंतराल के दौरान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देखा जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी को 60 अंक मिलेंगे, जबकि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक विजेता खिलाड़ी को 40 अंक मिलेंगे। दोनों स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जितने वाले दोनों के अंक मिलेंगे।
---प्रदेश सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों की नियुक्ति नियम 1998 को खत्म किया गया है। वर्ष 2014 -21 तक ऐसे खिलाड़ी जिन्हें उत्कृष्ट खिलाड़ी नियुक्ति नियम के तहत आवेदन करने का मौका नहीं मिला था उन्हें सिर्फ एक बार 2022 में आवेदन का मौका दिया जाएगा।

----
44 खेलों के प्रतिभागियों को मिले नौकरी
एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, स्विमिंग, टेबल टेनिस वॉलीबॉल, टेनिस, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग इंटरनेशनल स्टाइल, बॉक्सिंग, साइकिलिंग, जिमनास्टिक, जूडो, शूटिंग, आर्चरी, घुडसवारी, हैंडबॉल, रोइंग, रोलर स्केटिंग, स्कीइंग, स्क्वैश, बिलियर्ड्स एंड स्नूकर, चैस, गोल्फ, कबड्डी, कराटे, कायकिंग और कैनोइंग, पोलो पावरलिफ्टिंग, ताइक्वांडो, नौकायन, खो-खो, सॉफ्टबॉल, वूशु, फेंसिंग, स्पोर्ट्स फॉर फिजिकली चैलेंज्ड, बेसबॉल, नेटबॉल, पैनिक सिलेट,ट्रायलॉन, आईस-हॉक शामिल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed