{"_id":"61d5faec275c916647556259","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu251331059","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक कॉलजों में वीडियो कक्षाएं शुरू होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक कॉलजों में वीडियो कक्षाएं शुरू होंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। पॉलिटेक्निक कॉलेजों में वीडिया कक्षाएं शुरू होंगी। कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. असगर हुसैन सामून ने सभी पॉलिटेक्निक कॉलेजों के प्रिंसिपल को इस सुविधा को शुरू करने को कहा। डॉ. सामून ने बुधवार को पॉलिटेक्निक कॉलजों के प्रिंसिपल के साथ बैठक कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस दौरान उन्होंने पॉलिटेक्निक कॉलेजों के निर्माण कार्य से संबंधित विभिन्न प्रोजेक्टों की भी समीक्षा की। निर्माण कंपनी को नए अकादमिक सत्र शुरू होने से पहले तक निर्माण कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान बैठक में निदेशक कौशल विकास विभाग और विभाग के मुख्य अभियंता ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। डॉ. सामून ने कॉलेज प्रिंसिपल को वीडियो कक्षा की सुविधा को शुरू करने को कहा, ताकि दूर-दराज के क्षेत्रों के छात्रों को बेहतर शिक्षा मिले। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच की खाई को कम किया है, इसलिए बेहतर होगा कि हम अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देने के लिए इसका उपयोग करें। बैठक में उन्हें बताया गया कि कॉलेजों में इन सुविधाओं की स्थापना के लिए आवश्यक औपचारिकताएं शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही अन्य परियोजनाओं पर काम भी तेज गति से चल रहा है।