फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

सशक्तीकरण योजना से आत्मनिर्भर बनेंगी महिलाएं

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं और बच्चों को आगे लाने के लिए सामाजिक कल्याण विभाग जल्द ही महिला सशक्तीकरण योजना 15 जनवरी तक शुरू कर रहा है। इस योजना के तहत प्रदेशभर में महिलाओं को सहायता पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

इसके लिए पंचायत और शहरों मे नगर निकाय की सहायता भी ली जाएगी। बाकायदा एक सूची तैयार होगी और बिना शर्त के महिलाओं को सहायता दी जाएगी। इन महिलाओं को मिशन यूथ से जोड़कर रोजगार कार्यक्रमों के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह काम अलग किया जाएगा। ऐसी महिला जो अपने पांव पर खड़ा होना चाहती है, इन महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। योजनाओं के तहत औपचारिकताओं को पूरा करना अनिवार्य है। इस कारण दूरदराज इलाकों की महिलाएं लाभ से वंचित रह जाती हैं। अब इन महिलाओं को भी आर्थिक सहायता मिल सकेगी। महिलाएं सीधा विभाग से भी संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
गरीब महिलाओं और बच्चों को सहायता पहुंचाई जाएगी। सभी योजना के समावेश से महिला सशक्तिकरण योजना तैयार की जा रही है। इसे जल्द ही लागू किया जाएगा। प्रदेशभर में महिलाओं को लाभ पहुंचाया जाएगा।
- शीतल नंदा, सचिव, सामाजिक कल्याण विभाग
----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed