फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

आज परिसीमन ड्राफ्ट पर भाजपा, नेकां सांसद सुझाव, आपत्तियां देंगे

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। परिसीमन आयोग के जम्मू संभाग में छह और कश्मीर में एक विधानसभा सीट के प्रस्तावित ड्राफ्ट पर शुक्रवार को प्रदेश भाजपा के दो और नेकां के तीन सांसद आयोग के समक्ष अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करवाएंगे। इस ड्राफ्ट में 90 सदस्यीय विधानसभा में जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 सीटों का प्रावधान है। नेकां अध्यक्ष व सांसद डा. फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में गुपकार गठबंधन सहित अन्य कई राजनीतिक दल ड्राफ्ट का विरोध कर चुके हैं, जबकि भाजपा ने इसका स्वागत किया है।
विज्ञापन

आयोग के सहयोगी सदस्यों में डा. फारूक के अलावा नेकां सांसद हसनैन मसूदी, सांसद मोहम्मद अकबर लोन, भाजपा सांसद व पीएमओ में मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और सांसद जुगल किशोर शर्मा शामिल हैं। नई दिल्ली में हाल ही में आयोग द्वारा बुलाई गई सांसदों की बैठक में ड्राफ्ट पेश किया गया था, जिसका नेकां सहित अन्य राजनीतिक दिलों ने विरोध किया है। गुपकार गठबंधन का आरोप है कि 2011 की जनगणना और मानकों को आधार बनाकर ड्राफ्ट को तैयार नहीं किया गया है। आयोग ने सहयोग सदस्यों से 31 दिसंबर तक सुझाव और आपत्तियां मांगी थीं। नेकां सांसद हसनैन मसूदी ने बताया कि पार्टी शुक्रवार को आयोग के सामने अपनी आपत्तियां दर्ज करवाएगी। पार्टी पहले ही इसका विरोध कर चुकी है, हालांकि अभी यह ड्राफ्ट प्रस्तावित प्रक्रिया है। परिसीमन आयोग का कार्यकाल छह मार्च 2022 तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed