फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Weather Jammu Kashmir: Valley again in the grip of cold wave, Gulmarg coldest, tourists reaching Pahalgam to celebrate New Year

Weather Jammu Kashmir: घाटी फिर शीतलहर की चपेट में, गुलमर्ग सबसे ठंडा, नया साल पर जश्न मनाने पहलगाम पहुंच रहे पर्यटक

Wed, 29 Dec 2021 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Wed, 29 Dec 2021 01:21 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में सुबह हल्की धूप के बाद रात को शीतलहर जारी है। श्रीनगर को छोड़कर संपूर्ण कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। घाटी में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सबसे ठंडा रहा वहां तापमान शून्य से 9.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।       

विज्ञापन
Weather Jammu Kashmir: Valley again in the grip of cold wave, Gulmarg coldest, tourists reaching Pahalgam to celebrate New Year
मुगल रोड से बर्फ को हटाती मशीनरी। - फोटो : मुनीष शर्मा

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में हल्की राहत के बाद पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी और हल्की बारिश के चलते कश्मीर घाटी में बुधवार को शीतहलहर लौट आई। श्रीनगर को छोड़कर संपूर्ण कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। घाटी में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सबसे ठंडा रहा वहां तापमान शून्य से 9.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन


जम्मू में दिन भर धूप खिली रही
पहलगाम में पारा शून्य से 7.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। इधर जम्मू में दिन भर धूप खिली रही। हालांकि ठंड का अहसास बना रहा। अधिकारियों के मुताबिक केवल श्रीनगर में न्यूनतम तापमान हिमांक के ऊपर रहा, यहां पारा 1.4 डिग्री तक लुढका।
विज्ञापन


कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस
सोमवार को शहर में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 2.2 डिग्री था। घाटी का प्रवेश द्वारा समझे जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 0.4 डिग्री दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के निकटस्थ कोकरनागर में पारा शून्य के नीचे 2.5 डिग्री तक लुढ़क गया। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नव वर्ष मनाने पहलगाम पहुंचने लगे पर्यटक 
पहलगाम में सोमवार को हुई बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। बर्फबारी के बाद नववर्ष मनाने के लिए यहां पर्यटकों की संख्या पहले के मुकाबले बढ़ गई है। खूबसूरत वादियों को पर्यटक निहार रहे हैं और परिवार के साथ मस्ती कर रहे है। पर्यटकों का कहना है कि यहां परिवार के साथ नववर्ष मनाने आए हैं।

सोमवार को हुई बर्फबारी से सभी के चेहरे खिल गए है। राजस्थान से आये एक पर्यटक ने कहा कि पहलगाम उत्तरकाशी का मुकुट है और यहां की सुंदरता दिल को छू लेती है। यही नहीं यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं। उनकी मेहननवाजी ने दिल खुश कर दिया है।


नववर्ष कश्मीर में मनाना यादगार लम्हा
पर्यटकों का कहना है कि पहलगाम में नववर्ष का स्वागत एक अलग अनुभव है। नववर्ष कश्मीर में मनाना यादगार लम्हा है। इसे कभी भूल नहीं सकते। स्थानीय होटल मालिकों और दुकानदारों के भी चेहरे खिल गए हैं। उन्होंने कहा कि बर्फबारी से यहां पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed