फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

अंतरराज्यीय रूट पर जेकेआरटीसी रोजाना 15 लाख का राजस्व जुटा रहा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। पंजाब में किसानों के प्रदर्शन के चलते ट्रेनें एक सप्ताह से रद्द हैं। इस अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (जेकेआरटीसी) की आय दोगुना हो गई है। अंतरराज्यीय रूट पर करीब एक करोड़ का राजस्व जुटाया है। प्रतिदिन 15 लाख का राजस्व आ रहा है। अंतरराज्यीय रूट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होने के कारण जेकेआरटीसी रोटेशन में 80 बसें चला रहा है, जिससे हजारों की संख्या में यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जम्मू शहर से दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड के लिए रोटेशन में 80 से अधिक बसें चलाई जा रही हैं। सामान्य दिनों में अंतरराज्यीय रूट पर प्रतिदिन बस टिकट से सात लाख रुपये का राजस्व आता है। पिछले एक सप्ताह से इसमें रिकॉड बढ़ोतरी हुई और अब प्रतिदिन 15 लाख रुपये का राजस्व आ रहा है। जम्मू बस स्टैंड से दिल्ली रूट पर सबसे ज्यादा बसें चलाई जा रही हैं। ट्रेनें रद्द रहने से पर्यटकों और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के श्रद्धालुओं को काफी परेशानियां उठानी पड़ी हैं। यात्रियों की परेशानी और मांग को देखते हुए जेकेआरटीसी प्रबंधन अतिरिक्त बसें भी चला रहा है। जेकेआरटीसी अंतरराज्यीय रूट के प्रबंधक तेजेंद्र सिंह ने कहा कि यात्रियों को बेहतर सुविधा मिले, इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं। सामान्य दिनों में हमारा प्रतिदिन का राजस्व 7 लाख था जो अब बढ़कर 15 लाख रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed