फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

बठिंडी आईईडी मामले में तीन के खिलाफ आरोप पत्र दायर

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। बठिंडी से 5.5 किलो आईईडी मामले में पकड़े तीन आरोपियों के खिलाफ एनआईए ने आरोप पत्र दायर किया है। 27 जून को जम्मू वायु सेना स्टेशन पर ड्रोन आतंकी हमला होने की रात ही पुलिस ने बठिंडी से आईईडी के साथ एक आरोपी को पकड़ा था। इसके बाद जब जांच आगे बढ़ी तो दो और पकड़े गए। इन लोगों ने टीआरएफ के पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों के कहने पर आईईडी बरामद की थी। इस आईईडी से कश्मीर समेत अन्य जगहों पर हमले करने थे। यहीं नहीं, इन लोगों से पूछताछ में पता चला है कि आतंकी संगठन कश्मीर के युवाओं को बहकाकर उनको बड़े स्तर पर आतंकवाद की तरफ धकेलने की साजिश रच रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बनिहाल के रहने वाले नदीम उल हक को बठिंडी मदरसे के पास आईईडी के साथ पकड़ा गया। नदीम को पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों ने व्हाटसएप पर बताया था कि आईईडी कहां से मिलेगी। नदीम पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में शोपियां के रहने वाले नदीम आयुब और बनिहाल के रहने वाले तालिब उर रहमान के जरिए संपर्क में आया था। जांच के दौरान यह पाया गया कि तीनों आरोपी पाकिस्तान स्थित द रेसिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के हैंडलरों से व्हाट्सएप के माध्यम से निर्देश प्राप्त कर रहे थे। जांच में यह भी पता चला कि टीआरएफ सुरक्षा कर्मियों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने के लिए पूरी घाटी के कट्टरपंथी युवाओं की एक बड़ी संख्या को सक्रिय करने की योजना में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed