{"_id":"61c4ddbf90a3b62980191c9a","slug":"jammu-kashmir-news-jammu-city-news-jmu250448668","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब किसान आंदोलन: जम्मू से जाने वाली 19 ट्रेनें रद्द, बस न मिलने के कारण रात में ठिठुरन से बढ़ी यात्रियों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब किसान आंदोलन: जम्मू से जाने वाली 19 ट्रेनें रद्द, बस न मिलने के कारण रात में ठिठुरन से बढ़ी यात्रियों की परेशानी
Fri, 24 Dec 2021 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 02:06 AM IST
सार
पंजाब में किसान आंदोलन का असर जम्मू से जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ा है। बसें न मिलने के कारण लोग बस अड्डे पर रात गुजारने का मजबूर हैं। इससे उसकी परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
जम्मू बस स्टेशन पर लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में किसानों के प्रदर्शन के चलते लगातार पांचवें दिन भी रेल यातायात प्रभावित रहा। जम्मू-कटड़ा के लिए 19 ट्रेनें रद्द रहीं। ट्रेनों का परिचालन नहीं होने से जम्मू शहर में बाहरी राज्यों के 5 हजार से अधिक यात्री फंसे हुए हैं, जिसमें पर्यटक, श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालु और कश्मीर से लौटने वाले कामगार शामिल हैं।
विज्ञापन
ट्रेन नहीं चलने से ये लोग सड़क मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना हो रहे हैं, लेकिन बसों की कमी इनके लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। बस टिकट के लिए लोगों को कई-कई घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है, बावजूद इसके टिकट नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
वीरवार को जम्मू-कटड़ा से जाने और आने वाली 19 ट्रेनें रद्द रहीं। इनमें झेलम, स्वराज एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार एक्सप्रेस, जम्मूतवी-कानपुर एक्सप्रेस, जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस, श्री शक्ति एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, उत्तर संपर्क क्रांति आदि शामिल थीं।
विज्ञापन
बस स्टैंड में बड़ी संख्या में यात्रियों का जमावड़ा
ट्रेनें नहीं चलने से बाहरी राज्य से यात्री तो नहीं आ रहे हैं, लेकिन ट्रेनें रद्द होने से पहले प्रदेश में पहुंचे लोग को अपने घर जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। शहर के बस स्टैंड में बड़ी संख्या में यात्रियों का जमावड़ा है। दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान और पंजाब जाने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ है।
जेकेआरटीसी ने अंतरराज्यीय रूट पर चलने वाली बसों की संख्या में बढ़ोतरी की है, बावजूद इसके हजारों की संख्या में यात्रियों को बस टिकट नहीं मिल रहा है। जेकेआरटीसी के ऑपरेशन मैनेजर निधि गुप्ता ने कहा कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 40 अतिरिक्त बसों को अंतरराज्यीय रूट पर लगाया है।
पंजाब में किसान आंदोलन का असर जम्मू से जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ा है। बसें न मिलने के कारण लोग बस अड्डे पर रात गुजारने का मजबूर हैं। इससे उसकी परेशानी बढ़ गई है।
टिकट नहीं मिलने से हो रही परेशानी
हरिद्वार जाने वाले यात्री सोहन लाल, शुभम सिंह, सौरव सिंह और आशा देवी ने कहा कि हरिद्वार जाने वाली बसों में टिकट नहीं मिल रहा है। बहुत परेशानी आ रही है, पूरा दिन टिकट के लिए काउंटर पर खड़े रहने के बाद भी सभी को टिकट नहीं मिला। अब कल तक का इंतजार करना होगा। रात में ठंड में रहना पड़ेगा। सरकार को अतिरिक्त बसें चलानी चाहिएं ताकि हम अपने घर तक पहुंच सकें।