फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

एएवाई को इस महीने मिलेगा तीन माह का चीनी कोटा

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। प्रदेश भर में अंतोद्य अन्न योजना (एएवाई) के तहत लाभपात्रों को इस माह तीन माह का चीनी कोटा मिलेगा। बीते छह माह से चीनी की आपूर्ति नहीं हो पाई थी। चीनी बाजार की तुलना में डिपो में सस्ती मिलेगी। जरूरतमंदों को 13 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चीनी मिलेगी। हालांकि बाजार में प्रति किलो रेट 45 रुपये के आसपास है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन लगने और हालात खराब रहने के कारण चीनी प्रदेश भर में नहीं मिल पाई थी। अब हालात सामान्य होने पर चीनी का कोटा बहाल हो रहा है। सरकारी गोदामों में चीनी की खेप पहुंच गई है। अब इसे डिपो तक पहुंचाया जा रहा है। डिपो में 12 नवंबर के बाद से चीनी खरीदी जा सकती है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से योजना के तहत प्रति परिवार एक किलो चीनी मुहैया करवाई जानी है। इससे प्रदेश भर में एएवाई के पांच लाख से ज्यादा परिवार लाभान्वित होंगे। प्रति परिवार को इस माह तीन किलो चीनी प्रति माह की दर से मिलनी है। हालांकि पहले जेएंडके में चीनी की आपूर्ति डिपो में नहीं होती थी। बाद में जेएंडके सरकार ने फैसला लिया और इसे बहाल किया। अभी एएवाई लाभार्थियों को ही कोटा मिल रहा है। आने वाले समय में अन्य श्रेणी के लोगों को भी लाभ मिलेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
एएवाई लाभार्थियों को तीन माह का चीनी कोटा इसी माह मिलेगा। इसके लिए चीनी डिपो में भेजी जा रही है। डिपो के माध्यम से अब उपभोक्ताओं को चीनी मिलेगी। औपचारिकताओं को पूरा कर लिया गया है।
- जावेद इकवाल, डिप्टी डायरेक्टर, खाद्य आपूर्ति विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed