फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

कश्मीरी पंडितों के पास जम्मू में आवास नहीं

विज्ञापन
jammu kashmir news
जम्मू। कश्मीरी पंडितों को घाटी में गोली का डर तो जम्मू में आवास के लिए तरस रहे हैं। 1990 में आतंकवाद के दौर में 60 हजार कश्मीरी पंडित परिवारों ने पलायन किया था। इसमें से 23 हजार परिवार प्रदेश से बाहर बस गए, जबकि 40 हजार से अधिक परिवार जम्मू में बसे हैं। अभी भी हजारों कश्मीरी पंडितों के परिवार किराए के आवास में रहने को मजबूर हैं। हालांकि सरकार ने ऐसे परिवारों के लिए जम्मू शहर के पिरखो, मुट्ठी और नगरोटा स्थित जगती में 5248 फ्लैटों का निर्माण किया था।
विज्ञापन

कश्मीरी पंडित के विभिन्न संगठन सरकार से पिरखो में खाली पड़ी जमीन पर फ्लैट निर्माण की मांग कर रहे हैं, ताकि सभी परिवारों को रहने के लिए आवास मिले। पंडिता समुदाय के लोगों का कहना कि पिछले 30 वर्षों से विस्थापन का जीवन जी रहे हैं। कश्मीर घाटी में पंडितों को गोली मिल रही है और जम्मू में हमें आवास के लिए तरसाया जा रहा है। पिरखो में सरकार की 3 हजार के करीब फ्लैट बनाने की योजना है, लेकिन सरकार पंडितों की घाटी में वापसी करने के कवायद में इस प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रही है। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट का काम ठंडे बस्ते में है।
विज्ञापन

--
45 हजार के करीब कश्मीरी पंडितों के परिवार जम्मू में बसे हैं। छह हजार के करीब परिवारों को सरकार ने आवास दिया है। पिरखो में तीन हजार फ्लैट बनाने की योजना है, लेकिन उसका काम अभी रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक पंडिता, राहत आयुक्त जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed